Search

 
 
 

जहां चलता था कस्तूरबा स्कूल, आज आवारा पशुओं का बना अड्डा

 
Chandwa : चंदवा प्रखंड में बीआरसी के बगल में लाखों की लागत से 10-15 साल पहले विधायक मद से व्यायामशाला बनाया गया था. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जब अपना भवन नहीं था तो इसी में स्कूल को शिफ्ट कर दिया गया. काफी दिनों तक इस भवन में कस्तूरबा स्कूल चला. स्कूल का अपना भवन तैयार होते ही स्कूल को वहां शिफ्ट कर दिया गया. इसके बाद भवन को बंद कर छोड़ दिया गया. देखरेख के अभाव में लाखों की लागत से बना यह व्यायामशाला अब खंडहर में तब्दील होने की कगार पर है. यह जानवरों का आरामगाह बन गया है. भवन में बकरियां समेत कई जानवर आराम फरमाते दिख रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं के लिए विधायक मद से इसे व्यायामशाला बनाया गया था. व्यायाम के लिए कई उपकरण भी इसमें लगाए गए थे. मगर अब सारे उपकरण गायब हैं. साथ ही पूरा भवन जर्जर हो चुका है. यह आवारा पशुओं का अड्डा बन गया है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-maoist-attack-in-chhattisgarhs-dantewada-11-soldiers-martyred/">BREAKING

: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, 11 जवान शहीद
पूछे जाने पर चंदवा के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कहते हैं कि जब कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के लिए अपना भवन नहीं था, तब कुछ दिनों तक उक्त भवन में स्कूल चला था. स्कूल का अपना भवन तैयार होते ही स्कूल को वहां शिफ्ट कर दिया गया. अब यह भवन हमलोगों के जिम्मे नहीं है. बीडीओ सह खेल पदाधिकारी विजय कुमार ने व्यायामशाला के जर्जर होने और पशुओं का अड्डा बनने के सवाल पर कहा कि यह भवन व्यायामशाला है, उन्हें पता ही नहीं. उन्होंने कहा कि भवन के संबंध में पहले पता कराते हैं, फिर भवन को किस उपयोग में लाना है, इसपर मंथन किया जाएगा. [caption id="attachment_620188" align="alignnone" width="1288"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-26-at-3.00.46-PM.jpeg"

alt="भवन में आराम फरमाती बकरियां" width="1288" height="966" /> भवन में आराम फरमाती बकरियां[/caption] इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-supreme-court-refuses-to-grant-bail-pankaj-mishra-and-prem-prakash/">BREAKING

: पंकज मिश्रा और प्रेम प्रकाश को बेल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही