Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव पर खिलाड़ी ने लगाया मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में खेले जा रहे नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता एक बार फिर विवादों में है. इस बार प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ी आदित्य कुमार चौरसिया (झारखंड के धनबाद के खिलाड़ी, जो मुम्बई में किक बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं) ने झारखंड किक बॉक्सिंग संघ के सचिव विपुल मिश्रा पर जान से मारने की धमकी देने और उनके भाई बिमल मिश्रा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. आदित्य ने बताया कि शुक्रवार देर रात दस की संख्या में आए लोगों ने उसके साथ मारपीट की. वहीं बिमल मिश्रा ने उसे डंडे से पीटा. उसके मुंह को दबाया और घसीटते हुए स्टेडियम के बाहर ले गए. मामले को लेकर आदित्य ने खेलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

सीसीटीवी कैमरे की जांच से सबकुछ सामने आ जायेगा

आदित्य ने कहा कि खेलगांव परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर सबकुछ सामने आ सकता है कि किस तरह एसोसिएशन के सचिव ने गुंडागर्दी करते हुए उन पर डंडे बरसाये. इस घटना में आदित्य के कंधे और सिर में चोट आई है. आदित्य ने कहा कि ये लोग मुझसे पुरानी बातों काे लेकर नाराज हैं. इसको लेकर प्रतियोगिता में भी भाग लेने नहीं दिया.

लगे आरोप की जांच को तैयार - विपुल मिश्रा

इस मामले में जब झारखंड किक बॉक्सिंग संघ के सचिव विपुल मिश्रा ने बात की गई, तो उन्होंने कहा कि इतना संगीन आरोप अगर लग रहा है, तो पहले इसकी जांच हो जाए. उस लड़के की मेडिकल जांच करा लें और मेरे कैरेक्टर के बारे में किसी भी खिलाड़ी से पूछ सकते हैं. इसे भी पढ़ें डीएवी">https://lagatar.in/road-safety-information-given-to-students-in-dav-bariatu/">डीएवी

बरियातू में छात्रों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही