Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो बुजुर्गों की गुहार- साहब, हम जिंदा हैं, हमें भी मोदी जी की योजनाओं का लाभ दिला दें

Gonda : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दो बुजुर्गों ने जिला प्रशासन से गुहार लगायी है. कहा- साहब, हम जिंदा हैं. हमें भी मोदी जी की योजनाओं का लाभ दिला दें. बताया गया कि दोनों बुजुर्ग पिछले कई दिनों से थाना से लेकर डीएम व एसडीएम कार्यालयों में चक्कर लगा चुके हैं. इन दोनों बुजुर्गों का कहना है कि इन्हें तीन साल पहले किसी कारणवश कागजों में मृत दर्शा दिया गया था. इसके बाद से इनकी वृद्धा पेंशन रोक दी गई.

बिना किसी सूचना के अचानक इनकी पेंशन रोक दी गई

मामला जिले के नियामतपुर गांव का है. गांव के 92 वर्षीय भगवती प्रसाद और 70 वर्षीय जगदीश को पहले वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी. तीन साल पहले बिना किसी सूचना के अचानक इनकी पेंशन रोक दी गई. कई महीने तक जब पेंशन नहीं मिली, तो इन्होंने सरकारी दफ्तरों में पूछताछ शुरू की. इसमें पता चला कि दस्तावेजों में तो उन्हें मृत दिखाया गया है. तब से ये दोनों बुजुर्ग अक्सर सरकारी दफ्तरों में घूम कर अधिकारियों को बताते फिर रहे हैं कि अभी वे जिंदा हैं. लेकिन अधिकारी भी उन्हें यह कहकर भगा दे रहे हैं कि अब उनकी मौत हो चुकी है और किसी मृत व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल सकता.
इसे भी पढ़ें– यूपीए">https://lagatar.in/upa-mlas-asked-time-raj-bhavan-will-ask-governor-if-report-has-come-then-make-it-public-your-excellency/">यूपीए

विधायकों ने राजभवन से मांगा समय, राज्यपाल से कहेंगे अगर रिपोर्ट आ गयी है तो सार्वजनिक करें महामहिम!

एसडीएम दिया जांच का आदेश

गोंडा के एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था. अब जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं. जल्द ही इन बुजुर्गों के दस्तावेजों की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि दोनों बुजुर्गों की पेंशन व अन्य जरूरी सुविधाएं भी जल्द से जल्द शुरू की जायेंगी.

प्रशासनिक लापरवाही का मामला

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों जिला प्रशासन ने सभी पेंशन धारकों का सर्वे कराया था. इस सर्वे में मृत लोगों के नाम सूची से हटाए गए थे. वहीं उन सभी लोगों के नाम सूची में जोड़े गए जो हाल फिलहाल 60 साल की आयु पूरी कर वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि यही सूची बनाने के दौरान कर्मचारियों ने गलती से इन दोनों बुजुर्गों के नाम मृत लोगों की सूची में डाल दिया. इसलिए इन दोनों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो गया.
इसे भी पढ़ें– रांची">https://lagatar.in/ranchi-indefinite-strike-of-contract-workers-of-cip-water-supply-and-electricity-supply-stalled/">रांची

: CIP के संविदा कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, जलापूर्ति और विद्युत आपूर्ति ठप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही