Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस पदाधिकारियों को ASP/MACP लाभ की मिली स्वीकृति,जानें किन्हें मिलेगा लाभ

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस पदाधिकारियों को एसीपी/एमएसीपी लाभ की स्वीकृति दी है. इसको लेकर पुलिस मुख्यालय में डीजीपी नीरज सिन्हा की अध्यक्षता में बीते 26 नवंबर और 30 नवंबर को चयन परिषद सह स्क्रीनिंग समिति की बैठक हुई थी. जिनमें पुलिसकर्मियों को एसीपी/एमएसीपी योजना के लाभ की स्वीकृति देने का निर्णय लिया गया था. इसको लेकर पुलिस मुख्यालय के द्वारा सभी जोन आईजी, रेंज के डीआईजी को पत्र लिखकर कहा गया है कि एसीपी/एमएसीपी योजना का लाभ पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों के मामले में सभी प्रकार की अग्रतर कार्रवाई विभागीय आंतरिक वित्तीय सलाहकार की सहमति प्राप्त करने और इसके आलोक में पुलिस मुख्यालय से अपेक्षित आदेश निर्गत होने के पश्चात की जा सकती है. इसे भी पढ़ें –JMM">https://lagatar.in/agriculture-minister-replied-to-the-question-asked-by-jmm-mla-said-msp-is-not-given-for-hot-paddy-in-the-state/">JMM

विधायक के पूछे सवाल पर कृषि मंत्री ने दिया जवाब, कहा- राज्य में गरमा धान के लिए नहीं दिया जाता है MSP

जाने किन पुलिस पदाधिकारियों को मिलेगा एसीपी/एमएसीपी योजना का लाभ

जिन पुलिस पदाधिकारियों को एसीपी/एमएसीपी योजना का लाभ मिलेगा. उसमें - जनक गोंड, चंद्रभान राम, सुनील कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार सिंह, अर्जुन प्रसाद सिंह, संजीव कुमार तिवारी, संतोष कुमार गुप्ता, वीर कुमार, दिलीप कुमार यादव, विनोद उरांव, विनोद कुमार गुप्ता, ललन प्रसाद, ललित कुमार, नीरज कुमार सिंह, कपिलदेव सिंह, दिनेश सिंह, अनिल कुमार, डोमन रजक, जय प्रकाश टोप्पो, रामाकांत तिवारी, आशीष आईद, नूर आलम, सतेंद्र लाल, प्रदीप कुमार दास, रवि किशोर प्रसाद, वीरेंद्र कुमार सिंह शामिल है. इसके अलावा 70 ऐसे पुलिस पदाधिकारी जिन्हें एसीपी/एमएसीपी योजना का लाभ देने के लिए मंतव्य लंबित रखा गया है, मृत्यु होने के कारण विचारण परिधि से बाहर और अयोग्य घोषित किया गया है. इसे भी पढ़ें – गुमला:">https://lagatar.in/gumla-murder-of-youth-with-sharp-weapon-in-raidih-road-block-villagers-in-protest/">गुमला:

रायडीह में धारदार हथियार से युवक की हत्या, विरोध में ग्रामीणों का सड़क जाम
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही