Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपराधियों को सजा दिलाने में पुलिस ने दिखाई तत्परता तो कोर्ट ने भी तुरंत सुनाया फैसला, पढ़ें…

मिनीगन फैक्ट्री मामले में त्वरित सजा बना बड़ा उदाहरण Hazaribagh : पुलिस ने जल्द चार्जशीट जमा किया, तो कोर्ट ने भी तुरंत फैसला सुनाया. हजारीबाग में वर्ष 2021 में मिनीगन फैक्ट्री के मामले में त्वरित सजा बड़ा उदाहरण बन गया. दरअसल पुलिस अधिकांश मामलों में विलंब से चार्जशीट जमा करती है, तो कोर्ट से फैसला आने में भी विलंब होता है. अपराधियों को पकड़ना और जेल भेजना ही सिर्फ पुलिस की जिम्मेवारी नहीं है. अपराधियों को सजा दिलवाना, इससे भी अधिक महत्वपूर्ण होता है. हजारीबाग व्यवहार न्यायालय ने 16 माह के अंदर मिनी गन फैक्ट्री के संचालक आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/farmer-became-a-teacher-when-he-lost-his-job-in-corona-did-floral-makeup-in-barren-land/">कोरोना

में नौकरी गई तो शिक्षक से बने किसान, बंजर भूमि में कर दिया पुष्प शृंगार 

100 से अधिक छोटे-बड़े हथियार किए गए थे जब्त

हजारीबाग पुलिस ने 13 नवंबर 2021 को जंगल में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री में छापेमारी कर 100 से अधिक छोटे-बड़े हथियार जब्त किए थे. इस कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इसमें बिहार के मुंगेर जिले के कारीगरों से अवैध रूप से हथियार बनवाया जा रहा था. इस मामले को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा था. कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10 साल सश्रम कारावास और 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया.

अपराध का ग्राफ गिरने में होगा सहायक : एसपी

[caption id="attachment_581489" align="alignleft" width="215"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/sp-manoj-ratan-chothe_328-290x300.jpg"

alt="हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे" width="215" height="222" /> हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे[/caption] कोर्ट के आदेश के बाद हजारीबाग पुलिस उत्साहित भी है. हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे का कहना है कि 90 दिनों के अंदर चार्जशीट जमा किया था और तय सीमा के अंदर ट्रायल पूरा किया गया. प्रोएक्टिव पुलिसिंग और इंटेलिजेंस के आधार पर अनुसंधान किया गया और कोर्ट ने बेहद कम समय के अंदर सजा सुनाई है. जिस तरह से कोर्ट ने सजा सुनाई है, अपराधियों के मन में भी भय समा गया है. इससे अपराध का ग्राफ भी गिरेगा. हजारीबाग के एसपी ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में जिस तरह से अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार हो रहे हैं, उनके खिलाफ भी समय सीमा के अंदर ट्रायल पूरा कर चार्जशीट जमा किया जाएगा, ताकि कोर्ट भी जल्द से जल्द सजा सुनाए. सजा सुनाने पर इसका असर समाज में दिखेगा.

ऐसे हुआ था मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश 

13 नवंबर 2021 को बिहार एसटीएफ की सूचना पर हजारीबाग पुलिस ने छापेमारी कर विष्णुगढ़ थाने से आधा किलोमीटर दूर मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया था. बिहार एसटीएफ की टीम हजारीबाग पहुंची थी. एनएच-100 पर विष्णुगढ़ जमुनिया नाला के पास संचालित असगर गेट ग्रिल दुकान में छापेमारी की गई. इसके बाद तहखाने में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था.

गिरफ्तार किए गए थे सात आरोपी और बरामद हुए थे कई हथियार

छापेमारी के दौरान बोकारो जिले के नावाडीह के मो. अख्तर, शमीम अख्तर व मुश्ताक अहमद तथा मुंगेर कासिम बाजार के इमरान, सोनू आलम, मो. नसीम व मो. अमरान शामिल थे. छापेमारी एसडीपीओ विष्णुगढ़ अनुज उरांव के नेतृत्व में की गई थी. छापेमारी में 54 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 39 अर्द्धनिर्मित बट, दो बाइक, सात मोबाइल के अलावा एक लेथ मशीन, जनरेटर, शार्पिंग मशीन, ड्रिल मशीन सहित कई अन्य उपकरण भी बरामद हुए थे. इसे भी पढ़ें : राम,">https://lagatar.in/argument-between-jmm-and-bjp-mla-in-the-house/">राम,

रावण और तीर-धुनष किसके पास, जेएमएम और बीजेपी विधायक में बहस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही