Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाना भगतों की धरपकड़ के लिए चौक चौराहों पर पुलिस रही मुस्तैद

Chandwa : पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देश पर शहर इंदिरा गांधी चौक के समीप टाना भगतों की धरपकड़ के लिए पुलिस मुस्तैद दिखी. सोमवार को टाना भगतों ने संविधान की पांचवीं अनुसूची को लेकर आंदोलन किया था. इस दरम्यान लातेहार के व्यवहार न्यायालय परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की गई थी. घटना में थाना प्रभारी चोटिल हो गए थे. मामले को लेकर लातेहार थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी. 30 लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया ओथा. जबकि मामले में 200 लोग से ज्यादा नामजद हैं. इन्हीं लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस मुस्तैद दिखी. इसे भी पढ़ें-डोरंडा">https://lagatar.in/big-negligence-in-doranda-urban-health-center-cloth-left-in-womans-stomach-after-caesarean/">डोरंडा

अर्बन हेल्थ सेंटर में बड़ी लापरवाही, सिजेरियन के बाद महिला के पेट में छोड़ दिया कपड़ा

बबलू उरांव को पुलिस ने दबोचा

धर पकड़ अभियान के दौरान बबलू उरांव बनहरदी को बनहरदी से रांची जाने के क्रम में चंदवा इंदिरा गांधी चौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया. पहचान  के लिए उसे लातेहार भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक बबलू उरांव की पहचान होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-city-submerged-due-to-record-rain-temperature-dropped/">जमशेदपुर

: रिकार्ड वर्षा से जलमग्न हुआ शहर, गिरा तापमान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही