Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में FSL डायरेक्टर का पद सात माह से खाली

Ranchi : झारखंड में फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) डायरेक्टर का पद पिछले सात महीने से खाली पड़ा है. एके बापुली का कार्यकाल 15 सितंबर को ही खत्म हुआ था. उनकी कार्यावधि बढ़ाने के लिए सरकार के पास फाइल गयी है, लेकिन अब तक उक्त फाइल पर विचार नहीं हो सका. ऐसे में झारखंड में एफएसएल डायरेक्टर का पद अबतक खाली पड़ा है. (पढ़ें, मीठी">https://lagatar.in/sharing-the-sweetness-of-the-heart-with-sweet-savories/">मीठी

सेवइयों संग बांटी दिल की मिठास)

जेपीएससी ने नियुक्ति की फाइल गृह विभाग को कर दिया था वापस

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 28 सितंबर 2022 को एसएफएसएल के निदेशक पद पर सीधी भर्ती से संबंधित फाइल गृह विभाग को वापस कर दिया था. जेपीएससी ने टिप्पणी की थी कि त्रुटियों के निराकरण के बाद ही यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. राज्य सरकार ने एफएसएल के निदेशक पद पर सीधी भर्ती के लिए जेपीएससी से पत्राचार भी किया था. लेकिन जेपीएससी ने कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए गृह विभाग को फाइल वापस कर दी थी. साथ ही जेपीएससी की ओर से तर्क दिया गया था कि इस पद के लिए संबंधित नियमावली में उम्र सीमा और चयन की प्रक्रिया का उल्लेख नहीं है. त्रुटि निराकरण के बाद ही जेपीएससी इस दिशा में आगे बढ़ेगा. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-relatives-feared-murder/">लातेहार

: पेड़ से लटका युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी

गृह विभाग की स्वीकृति के बाद भी 25 फॉरेंसिक लैब वैन की खरीदारी शुरू नहीं हुई 

बता दें कि घटना के बाद कई बार फॉरेंसिक जांच शुरू होने में देर होती है. फॉरेंसिक टीम के पहुंचने तक साक्ष्य हट जाते हैं. लेकिन अब झारखंड में इसके लिए नयी व्यवस्था शुरू होने जा रही है. अब घटनास्थल से फॉरेंसिक नमूने एकत्र करने, प्रारंभिक और कुछ सामान्य जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा. सभी जिलों और राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एसएफएसएल) के लिए 25 फॉरेंसिक लैब वैन खरीदी जायेगी. साथ ही फॉरेंसिक जांच से जुड़े अन्य आवश्यक उपकरण की भी खरीदारी होगी. झारखंड सरकार के गृह विभाग ने इसपर अपनी स्वीकृति दे दी है. गृह विभाग ने फॉरेंसिक लैब वैन सहित अन्य उपकरणों की खरीदारी के लिए 24.29 करोड़ आवंटित किया है. हालांकि अबतक इसकी खरीदारी शुरू नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-to-visit-karnataka-today-will-participate-in-basava-jayanti-celebrations-will-do-road-show/">राहुल

गांधी का कर्नाटक दौरा आज, बसवा जयंती समारोह में होंगे शरीक, रोड शो करेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही