Search

 
 
 

रांची में एसपी सिटी साउथ और एसपी सिटी नॉर्थ का पद होगा सृजित

 
एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट
Ranchi : रांची में सिटी एसपी का दो पद सृजित होगा. जिनमें एसपी सिटी साउथ और एसपी सिटी नॉर्थ का पद होगा. वहीं, ग्रामीण एसपी के क्षेत्र से नामकुम थाना, टाटीसिलवे थाना, कांके थाना व नगड़ी थाना का क्षेत्र सिटी एसपी के अंदर लाया जाएगा. इसके अलावा एएसपी लॉ एंड ऑर्डर के साथ ही डीएसपी धुर्वा या सचिवालय डीएसपी का भी एक नया पद होगा. इनके अंदर में धुर्वा थाना और तुपुदाना थाना आयेगा. साथ ही सचिवालय क्षेत्र की सुरक्षा इनके जिम्मे होगी. इस संबंध में रांची एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी है.

बीआइटी मेसरा क्षेत्र में एक अंचल इंस्पेक्टर रखा जाएगा

हटिया डीएसपी के अंदर में जगन्नाथपुर, पुंदाग, अरगोड़ा, एयरपोर्ट और डोरंडा थाना रहेगा. इसके अलावा खेलगांव और बीआइटी मेसरा क्षेत्र में एक अंचल इंस्पेक्टर रखा जाएगा. वहीं खेलगांव, तुपुदाना, बीआइटी मेसरा, तुपुदाना ओपी, पुंदाग ओपी, एयरपोर्ट ओपी को भी थाना बनाया जायेगा. राजधानी में कई पुराने थाने हैं. जैसे कोतवाली, सदर, हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, डोरंडा, सुखदेवनगर, बरियातू, धुर्वा व जगन्नाथपुर. जब ये थाने बने थे, उस वक्त जनसंख्या और क्षेत्र की स्थिति अलग थी. अब जनसंख्या के हिसाब से यहां काफी कम पुलिस बल हैं. इसलिए इन थानों में पुलिस बल की संख्या बढ़ायी जायेगी.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/8-dsos-of-jharkhand-4-assistant-dsos-transferred-see-list-xyz/">झारखंड

के 8 डीएसओ और 4 एसिस्टेंट DSO का तबादला, देखें लिस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही