Search

 
 
 

धनबाद में पुलिस अधिकारियों के पद खाली, अपराधियों के हौसले बुलंद

 

भय व दहशत भरे लोगों का उठ रहा प्रशासन से विश्वास, लगा रहे भगवान से गुहार

Rammurti Pathak Dhanbad : कोयलांचल के लोग भय के साए में जीने को मजबूर हो गए हैं. सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी का पद खाली था ही, एसएसपी संजीव कुमार भी छुट्टी पर चले गए. बोकारो एसपी ने हालांकि धनबाद जिले की कमान संभाल ली है. परंतु अपराधियों के हौसले भी बुलंदी पर हैं. लगातार चोरी, छिनतई, मर्डर, और हिंदू मुस्लिम वैमनस्य फैलाने की घटनाओं ने आम लोगों के मन में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. धनबाद के सरायढेला सीसीडब्ल्यूओ कॉलोनी में 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन में रविवार को समापन के अवसर पर मंदिर कमेटी के लोगों ने भगवान से पुलिस को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की.

जुलाई और अगस्त में लंबी फेहरिश्त है अपराध की

बता दें कि बोकारो एसपी के अतिरिक्त प्रभार, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी का पद खाली और श्रावणी मेले में पुलिस के कई जवानों की के कारण कहीं न कहीं अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. 12 जुलाई 2023 को टुंडी में आरएसएस के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. उसी माह 31 तारीख की रात झरिया में सिंह मेंशन कार्यकर्ता धनंजय कुमार यादव को घर में घुसकर अपराधियों ने मार डाला. दूसरे दिन 1 अगस्त को जोड़ापोखर मदर टेरेसा स्कूल जामाडोबा के कक्षा 9 की छात्रा को टेम्पो चालक वाजिद अली ने स्कूल गेट से अपहरण का प्रयास किया, जिसे स्थानीय लोगों ने विफल कर दिया. वाजिद अली को जोड़ापोखर पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

 कहीं हत्या, कहीं डाका और चोरी व छिनतई

कोला कुसमा केन्यू महालक्ष्मी ज्वेलर्स में चोरों ने 40 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ किया. 2 अगस्त को धनसार नई दिल्ली के गणेश चौहान को अपराधियो ने गोली मार दी. सरायढेला थाना क्षेत्र न्यू कार्मिक नगर के दयानिवास में शिक्षक मनोरंज झा के घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोर ले उड़े. 3 अगस्त को हाउसिंग कॉलोनी में साइकिल चोर धराया. 4 अगस्त को धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत विनय बिहार कॉलोनी में बैंक मैनेजर के घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया. 5 अगस्त को एडीजी की मां से चोरों ने चेन छिनतई की. 8 अगस्त को भूली ओपी थाना क्षेत्र आजाद नगर जया साइबर कैफे में अपराधियों ने गोली बारी की..10 अगस्त को रघुकुल समर्थकों ने जमीन विवाद में मारपीट की. 12 अगस्त को मंत्री का काफिला गुजरते हीं बैंक मोड़ के व्यावसायिक प्रतिष्ठान के सामने फायरिंग हुई.  दो खोखा बरामद हुआ. 15 अगस्त को कुछ असामाजिक तत्वों ने सांम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की. 16 तारीख को भी झरिया में तनाव बना रहा. 18 अगस्त को सीएमआरआई (सिम्फर) के गार्ड के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की.

तबादला हुआ, नहीं आया कोई पद संभालने

जिले से 710 जवानों की देवघर श्रावणी मेले में तैनात कया गया है. सिटी और ग्रामीण के साथ आईपीएस स्तर के 2 पद खाली पड़े हैं.. 17 महीना पहले 5 अप्रैल 22 को सिटी एसपी आर रामकुमार को लोहरदगा एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया. धनबाद के ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन को का 26 जुलाई 2023 को स्थानांतरित कर हुए पलामू में एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है. तब से दोनों पद खाली पड़े हैं. कोढ़ में खाज की तरह एसएसपी भी छुट्टी पर चले गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही