Search

 
 
 

लिंडसे क्लब में 19-21 दिसंबर तक होगा पोष पार्बन मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

शहर के प्रतिष्ठित लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी में 19 से 21 दिसंबर तक वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव पोष पार्बन मेला का आयोजन किया जाएगा.
 

Dhanbad : शहर के प्रतिष्ठित लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी में 19 से 21 दिसंबर तक वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव पोष पार्बन मेला का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर मंगलवार को क्लब परिसर में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डॉ. अमलेंदु सिन्हा ने की. 

 

उन्होंने बताया कि पोष पार्बन मेला बंगाली पोष महीने के स्वागत का प्रतीक है और हर वर्ष इसे सांस्कृतिक उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया जाता है. डॉ. सिन्हा ने जानकारी दी कि 19 दिसंबर की शाम 6 बजे मेले का उद्घाटन बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे. जबकि आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक (पर्सनल) धीरज कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे. 

 

उद्घाटन के अवसर पर दीप प्रज्वलन के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. 20 दिसंबर को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. वहीं प्रसिद्ध बाउल गायक निमाई अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे. 

 

21 दिसंबर को रक्तदान शिविर के साथ समापन समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मेले के दौरान 23 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां खानपान, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक सामग्री उपलब्ध रहेगी. साथ ही इस अवसर पर क्लब के वार्षिक सोविनियर का भी विमोचन किया जाएगा. आयोजकों के अनुसार, यह मेला शहरवासियों के लिए संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सरोकारों का संगम होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही