Search

 
 
 

झारखंडी दोना में मूढ़ी-घुघनी की ताकत, भाजपा का सफाया तय : इरफान

 
ग्रामीण विकास मंत्री ने पोस्ट की सीएम की तस्वीर, खाते दिखे मूढ़ी-घुघनी Ranchi :  राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी का एक्स पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो और कांग्रेस के नेताओं के साथ झारखंड की पारंपरिक मूढ़ी और घुघनी खाते दिखाई दे रहे हैं. इरफान अंसारी ने अपने पोस्ट में लिखा कि झारखंडी दोना में मूढ़ी-घुघनी की ताकत, भाजपा का सफाया तय. आगे लिखा कि बटर टोस्ट, आमलेट और कॉर्नफ्लेक्स खाने वाले जरा गौर से देखें. हम झारखंडवासी दोना में मूढ़ी, घुघनी, आलू चोप और ऊपर से प्याज-मिर्चा ही खाते हैं. जनता हमें चाहे कितने भी बड़े पद पर बैठा दे, हम अपनी सादगी, रहन-सहन और सभ्यता नहीं भूलते. इसलिए, भाजपा वालों, होश में आ जाओ, तुम्हारी दाल यहां नहीं गलने वाली. भाजपा का सफाया तय है. इस तस्वीर में डॉ इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, स्टीफेन मरांडी, कल्पना मुर्मू सोरेन, बसंत सोरेन और हफीजुल हसन अंसारी दोना में मूढ़ी-घुघनी खाते दिखाई दे रहे हैं. https://twitter.com/IrfanAnsariMLA/status/1828436868402131359

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही