Search

 
 
 

लातेहार: प्रशासन गांव की ओर शिविर में ग्रामीणों की उपस्थिति कम

 
Latehar: बरवाडीह पंचायत सचिवालय में प्रशासन गांव की ओर से शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, उपप्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, बरवाडीह मुखिया कालो देवी, खुरा मुखिया जितेंद्र सिंह और हुकामाड़ मुखिया पूनम देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया. हालांकि इस आयोजन में शिविर की जगह केवल बैठक का आयोजन किया गया. अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे लेकिन की उपस्थिति काफी कम थी. कार्यक्रम में कोई भी स्टॉल नहीं लगाया गया था. इससे स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली.

कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार सही तरीके से नहीं हुआ

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार सही तरीके से नहीं किया गया. उन्हें इसकी जानकारी समय पर नहीं मिल पाई. यह शिविर बरवाडीह, खुरा, हुकामाड़ और मोरवाई कला के ग्रामीणों के लिए आयोजित किया गया था. लेकिन अपेक्षाकृत बहुत कम संख्या में ग्रामीणों ने इस शिविर में भाग लिया. शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाना था, लेकिन प्रचार की कमी के कारण यह आयोजन मात्र खानापूर्ति तक सीमित रह गया. शिविर में मोरवाइ मुखिया आशीष सिंह भी नदारद थे. लोगों का कहना है कि जब मुखिया ही नहीं हैं तो ग्रामीण कहां से उपस्थित होंगे. इसे भी पढ़ें - संभल">https://lagatar.in/sambhal-electricity-department-reached-sp-mp-ziaur-rahmans-house-checking-everything-from-meter-to-ac-fan/">संभल

: सपा सांसद जियाउर्रहमान के घर पहुंचा बिजली विभाग, मीटर से लेकर एसी-पंखे तक की कर रहा जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही