Search

 
 
 

राष्ट्रपति ने इन कलाकारों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

 
Lagatardesk : बीते दिन राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में पद्म पुरस्कार 2025 आयोजित किया गया है. जिसमें सिनेमा के कई दिग्गजों को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिनेमा के दिग्गज एक्टर अजित कुमार, नंदमुरी बालकृष्ण, शेखर कपूर समेत कई हस्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया है.   पंकज उधास दिग्गज गायक पंकज उधास (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. पंकज उधास की पत्नी फरीदा पंकज उधास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया   ">   अजित कुमार तमिल एक्टर अजित कुमार को अपना पहला पद्म भूषण सम्मान मिला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजीत कुमार को कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया है .`गुड बैड अग्ली` एक्टर अपने परिवार के साथ राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शामिल हुए. उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का सूट पहना था. अजित की ने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो जारी करते हुए उन्हें बधाई दी है. ">   नंदमुरी बालकृष्ण तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण को इंडस्ट्री में उनके असाधारण काम के लिए भारत के शीर्ष नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. पिछले कुछ सालों में, उन्होंने तेलुगू इंडस्ट्री में कुछ सफल फिल्में दी हैं और उनके दमदार अभिनय के लिए कई लोग उन्हें पसंद करते हैं. ">   शेखर कपूर `मिस्टर इंडिया` जैसी हिट फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर फिल्म मेकर शेखर कपूर को पद्म भूषण से नवाजा गया. शेखर कपूर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त हुआ है. बैंडिट क्वीन के साथ भारतीय सिनेमा को फिर से परिभाषित करने से लेकर एलिजाबेथ के साथ वैश्विक प्रशंसा अर्जित करने तक, उन्होंने लगातार रचनात्मक सीमाओं को आगे बढ़ाया है. ">   क्या है पद्म पुरस्कार पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं. ये पुरस्कार किसी व्यक्ति को विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में उनके महान योगदान के लिए दिए जाते हैं, जिनमें सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, साहित्य, शिक्षा, खेल और नागरिक सेवाएं शामिल हैं
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही