Search

 
 
 

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस सम्मान से नवाजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास से सम्मानित किया गया है. यह प्रधानमंत्री मोदी को मिलने वाला 33वां अंतरराष्ट्रीय  सम्मान है.
 

Bratislava :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास से सम्मानित किया गया है. यह प्रधानमंत्री मोदी को मिलने वाला 33वां अंतरराष्ट्रीय  सम्मान है.

 


खबर है कि स्लोवाकिया की तीन दिवसीय यात्रा पर गये पीएम मोदी को राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने सोमवार रात विशेष समारोह में  द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास से नवाजा. 
 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस खास सम्मान के लिए राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, स्लोवाकिया की सरकार और जनता के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की है.

 


सम्मान को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने कहा. यह सम्मान भारत की 1.4 अरब जनता तथा भारत और स्लोवाकिया के बीच स्थायी मैत्री संबंधों को समर्पित है. जान लें  कि पीएम मोदी आज  G 7 देशों के 52वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने एवियन(फ्रांस) रवाना होंगे. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 


 
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही