Search

 
 
 

कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने मंच पर युवा पहलवान को जड़ दिया थप्पड़

 
Ranchi : कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने मंच पर ही युवा पहलवान को थप्पड़ जड़ दिया. यह मामला खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम का है. जहां तीन दिवसीय अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. इस आयोजन के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने एक युवा पहलवान को थप्पड़ जड़ दिया.

पहलवान 15 वर्ष से ऊपर का निकला

जानकारी के अनुसार, तीन दिवसीय अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के इस आयोजन में अलग-अलग राज्यों के 800 से अधिक पहलवान हिस्सा ले रहे हैं. इसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश का एक पहलवान भी पहुंचा था. लेकिन एज वेरिफिकेशन के दौरान वह पहलवान 15 वर्ष से ऊपर का निकला. और तकनीकी कारण की वजह से उसे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से रोक दिया गया.

मामले ने तूल पकड़ा

इसके बाद तकनीकी पदाधिकारियों के साथ युवा पहलवान ने काफी देर तक बहस की. इसके बावजूद जब बात नहीं बनी, तो वह सीधे मंच पर पहुंचकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से भी इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए जिद करने लगा. इस दौरान मामला बढ़ गया. बृजभूषण शरण ने युवा पहलवान को मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. इसे भी पढ़ें –  सीनियर">https://lagatar.in/senior-national-rugby-championship-jharkhand-mens-and-womens-teams-reach-bhubaneswar/">सीनियर

नेशनल रग्बी चैंपियनशिप, झारखंड की पुरुष और महिला टीमें भुवनेश्वर पहुंची
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही