Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री सिर्फ अपने मन की बात करते हैं, जनता के काम की बात नहीं: सतीश पौल मुंजनी

Ranchi : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड को लेकर झारखंड में सियासत तेज हो गई है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक कार्यक्रम सुनने में व्यस्त रहे, लेकिन जनता के मुद्दों पर मौन हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड को लेकर झारखंड में सियासत तेज हो गई है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक कार्यक्रम सुनने में व्यस्त रहे, लेकिन जनता के मुद्दों पर मौन हैं.

 

सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने पूरे कार्यकाल में सिर्फ अपने मन की बात करते हैं, लेकिन जनता के काम की बात नहीं करते. उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष द्वारा कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दे उठाए गए, लेकिन प्रधानमंत्री ने किसी भी सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं समझा.

 

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है, उसमें ईरान, इज़रायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर भी प्रधानमंत्री की ओर से अब तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है.

 

कांग्रेस नेता ने महंगाई और एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है. शहरों से लेकर गांव तक लोग घंटों लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार कहती है कि गैस का पर्याप्त भंडार है, तो फिर लोगों को इतनी परेशानी क्यों हो रही है.

 

सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि प्रधानमंत्री को मन की बात करने से पहले जनता के मन की बात सुननी चाहिए और देश के ज्वलंत मुद्दों पर जवाबदेही तय करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर राहत चाहती है, लेकिन केंद्र सरकार प्रचार और कार्यक्रमों में व्यस्त है.

 

अंत में कांग्रेस ने मांग की कि प्रधानमंत्री जनता के सवालों पर सीधे जवाब दें और इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर ठोस कदम उठाएं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही