Search

 
 
 

बहरागोड़ा महाविद्यालय में इंटर में नामांकन के लिए प्राचार्य ने शिक्षकों संग की बैठक

 
Baharagora (Himagshu Karan) : बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बालाकृष्ण बेहरा ने बुधवार को महाविद्यालय के शिक्षक कक्ष में इंटरमीडिएट शिक्षकों के साथ बैठक की. इसमें बताया गया कि इंटर के 11वीं कला संकाय में 512 स्वीकृत सीटों में से 500 के लिए नामांकन पूरी हो चुकी है. वहीं विज्ञान तथा वाणिज्य विषय में तय सीटों से कम नामांकन हुआ है. इस दौरान नामांकन प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. साथ ही गुरुवार से सुबह 7.30 बजे से 11वीं तथा 12वीं की कक्षा नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश दिया गया. महाविद्यालय के सभी इंटरमीडिएट शिक्षकों को उपस्थिति पंजी में तय समय पर ही उपस्थिति दर्ज करने को कहा गया. कक्षा का संचालन समय सारणी के अनुसार करने को कहा गया, ताकि पठन-पाठन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके. इस मौके पर एसके कर, तपन जाना, धनंजय सिंह, रूपा सीट ,अरुणा दे, सौरभ मंहती, सुकांतो लाल बंद सहित इंटरमीडिएट के सभी शिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-total-27619-applications-received-for-enrollment-in-ug-session-2023-27/">कोल्हान

विवि : यूजी सत्र 2023-27 में नामांकन के लिए प्राप्त हुए कुल 27619 आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही