झारखंड में नये DGP की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
Ranchi : झारखंड में नये डीजीपी के नाम की खोज शुरू हो गयी है. इसके लिए योग्यता ये है कि वह अधिकारी आईपीएस के रूप में 30 साल की नौकरी पूरी कर ली हो. साथ ही उस अधिकारी को सेवानिवृत्त होने में कम से कम छह माह बचे हों. योग्यता के अनुसार , राज्य सरकार 1994 बैच या इससे पूर्व के सभी आईपीएस अधिकारियों के नामों को डीजीपी पैनल के लिए यूपीएससी से अनुशंसा करेगी. इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 1989 बैच के अजय कुमार, 1990 बैच के अनुराग गुप्ता, 1990 बैच के अनिल पालटा, 1992 बैच के प्रशांत सिंह, 1992 बैच के आरके मल्लिक, 1993 बैच के एमएस भाटिया, 1994 बैच की तदाशा मिश्रा और संपत मीणा और 1995 बैच के संजय आनंद राव लाठकर से बायोडाटा मांगा है. बता दें कि डीजीपी का कार्यकाल दो साल का होता है. वर्तमान में 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता झारखंड के प्रभारी डीजीपी है.
Leave a Comment