Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा में क्रिकेट स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया तेज, जेएससीए टीम ने स्थल निरीक्षण कर जताया संतोष

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa  : गढ़वा के विकास की कड़ी में एक और उपलब्धि जुड़ने वाली है. गढ़वा में क्रिकेट स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया तेज हो गयी है. सोमवार को जेएससीए की टीम ने गढ़वा पहुंचकर प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम के  स्थल का निरीक्षण किया. टीम के पदाधिकारियों ने स्थल पर पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की. स्थल निरीक्षण के बाद पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया है. गढ़वा के कल्याणपुर में क्रिकेट स्टेडियम के लिए प्रस्तावित स्थल पर सोमवार को जेएससीए सचिव देवाशीष चक्रवर्ती तथा तकनीकी सलाहकार सत्यनारायण आदि ने पहुंच कर विभिन्न बिंदुओं पर स्थल जांच की. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-workers-got-information-about-facilities-available-through-e-shram-card/">चाईबासा

: श्रमिकों को मिली ई-श्रम कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी निरीक्षण के बाद पदाधिकारियों ने बताया कि यह स्थल भौगोलिक एवं फिजिकल रूप से सही है. बताया गया कि अब लैब में मिट्टी की जांच की जाएगी. उसके बाद यह स्टेडियम निर्माण के लिए पूर्ण रूप से उपायुक्त होगा. टीम के पदाधिकारियों ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर औपचारिक मुलाकात की. मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि स्टेडियम निर्माण प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. इसके लिए पहले भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी. उसके बाद निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/dumka-anjuman-islamia-committee-announced-to-celebrate-eid-by-wearing-a-black-badge/">दुमका

: अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने काला बिल्ला लगाकर ईद मनाने का किया एलान मंत्रीश्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा छत्तीसगढ़ ,उत्तर प्रदेश, बिहार झारखंड आदि राज्यों के मध्य में है. यह सभी राज्य गढ़वा जिला की सीमा से सटे हुए हैं. यहां से झारखंड की राजधानी रांची की दूरी 200 किलोमीटर, बिहार की राजधानी पटना की दूरी 200 किलोमीटर, बनारस की दूरी 200 किलोमीटर तथा अंबिकापुर की दूरी 150 किलोमीटर है. सभी क्षेत्रों से खिलाड़ियों को यहां आकर खेलने में काफी सुविधा होगी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-biometric-attendance-is-now-mandatory-for-teachers/">धनबाद

: शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अब अनिवार्य श्री ठाकुर ने कहा कि स्पॉट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बहुत जल्द स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी. गढ़वा क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जेएससीए टीम के पदाधिकारियों का गढ़वा आगमन पर स्वागत किया. मौके पर लातेहार जिला  क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह, गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह, स्वास्थ विभाग के विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, खेलकूद विभाग के विधायक प्रतिनिधि धीरज दुबे, ओमप्रकाश गुप्ता, धनंजय पासवान, जफर खान, फारूख आलम आदि लोग मौजूद थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही