Search

 
 
 

विद्यार्थियों को ई-कल्याण स्कॉलरशिप से भुगतान की प्रक्रिया शुरू, पहले चरण में 30 हजार छात्रों को मिलेगी राशि

 
Ranchi : झारखंड में छात्रों को पैसों के अभाव से शिक्षा से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए राज्य">https://lagatar.in/how-long-will-the-government-make-excuses-for-emptying-the-treasury-lois-marandi/39665/">राज्य

सरकार पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप देती है. ई-कल्याण स्कॉलरशिप">https://lagatar.in/honble-match-without-a-mask-then-health-minister-banna-gupta-gave-this-answer/39682/">स्कॉलरशिप

के लिए शुक्रवार को रांची के जिला कल्याण विभाग ने भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पहले चरण में जिले के 30,000 स्टूडेंट्स को विभाग स्कॉलरशिप का भुगतान करेगी. सरकार द्वारा दिए गए 95 करोड़ 50 लाख रुपये में से पहले चरण में 30 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा. जानकारी के अनुसार पहले चरण की प्रक्रिया शुरू होने के 2-3 दिन के बाद ही स्टूडेंट्स के अकाउंट में पैसे जाना शुरू हो जाएंगे. वर्ष 2020-21 के लिए कोरोना के कारण आवेदन देरी से शुरू हुआ. इससे विभागीय प्रक्रिया भी देरी हुई. योग्य हर स्टूडेंट को मार्च अंतिम तक स्कॉलरशिप के पैसों का भुगतान कर दिया जाता है. इस वर्ष ई-कल्याण स्कॉलरशिप के लिए रांची जिले में 95,000 स्टूडेंट्स को इसके लिए अप्रूव किया गया था. इसके लिए सरकार ने विभाग को 95 करोड़ 50 लाख का आवंटन दिया था. इसे भी पढ़ें : रोज">https://lagatar.in/health-minister-banna-gupta-claims-to-be-freed-from-coronas-curse/39690/">रोज

बढ़ रहे मरीज, मगर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का दावा, कोरोना के अभिशाप से दिलाएंगे मुक्ति

अप्रैल में बचे हुए छात्रों को मिलेगी राशि

इसके साथ ही विभाग में बताया गया कि पहले चरण में जिले के सरकारी कॉलेजों को प्राथमिकता दी जा रही है. इसके पूरा होने के बाद बाकि बचे सभी स्टूडेंट्स को अगले चरण में पैसा दे दिया जाएगा. दूसरे चरण की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होगी. इसके बाद उनकी स्कॉलरशिप का भुगतान अप्रैल महीने तक किया जाएगा.

ई-कल्याण : सरकार ने 100 करोड़ से अधिक का दिया आवंटन

2020-21 ई-कल्याण स्कॉलरशिप के लिए राज्य सरकार ने जिला कल्याण विभाग को 95 करोड़ 50 लाख का भुगतान किया है. इसके तहत सरकार ने राज्य के अनुसूचित जाति के लिए 5 करोड़, अनुसूचित जनजाति के लिए 43 करोड़ 58 लाख और अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 46 करोड़ 77 लाख रुपये का आवंटन दिया है. इसके साथ ही इस वर्ष प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए सरकार ने 22 करोड़ 89 लाख 38 हजार 950 रुपये का आवंटन जारी किया है.

फरवरी में स्कॉलरशिप मिलने की जगह अब अप्रैल तक मिलेगा 

ई-कल्याण स्कॉलरशिप में स्टूडेंट्स द्वारा अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स की समीक्षा के बाद विभाग पैसों को सीधे स्टूडेंट्स के अकाउंट में डालता है. हर वर्ष लगभग एक लाख के आस-पास स्टूडेंट्स को इस स्कॉलरशिप का फायदा मिलता है. ई-कल्याण स्कॉलरशिप के लिए आवेदन हर वर्ष अक्टूबर से शुरू हो जाता था, पर इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण यह लगभग दो महीने देरी से शुरू हुआ. फरवरी तक स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप का पैसा दिया जाता था, पर इस वर्ष 10 फरवरी तक आवेदन लिए गए. डॉक्यूमेंट्स की समीक्षा के बाद विभाग अब अगले 2-3 दिन में पैसे भेजना शुरू कर देगा. इसे भी पढ़ें : चर्चा">https://lagatar.in/honble-match-without-a-mask-then-health-minister-banna-gupta-gave-this-answer/39682/">चर्चा

में रहा बिना मास्क के माननीयों का मैच, तो स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया यह जवाब
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही