Search

 
 
 

अब जनता के पास जन सुराज पार्टी विकल्प हैः प्रशांत किशोर

 
Gaya: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी जितेंद्र पासवान के समर्थन में जनसभा किया. पीके ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में दो ही पार्टियां हैं- एक लालू यादव की राजद और दूसरी नरेंद्र मोदी की भाजपा. पीके ने कहा कि जदयू के नीतीश कुमार और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी भी नहीं जानते कि वे कब पलटकर लालटेन थाम लेंगे और कब कूदकर कमल पर बैठ जाएंगे. कहा कि पहले जनता कहती थी कि हमारे पास विकल्प की कमी है. लेकिन, अब ऐसा नहीं है. पीके ने कहा कि अब जनता के पास जन सुराज विकल्प है. जिसकी सोच समाज के अच्छे लोगों को राजनीति से जोड़ना और जनता का राज स्थापित करना है. उन्होंने आगे कहा कि उपचुनाव में जनता को संकल्प लेना होगा कि वह अपने बच्चों के भविष्य, उनकी शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करेंगे, ना कि मांझी या किसी अन्य नेता के बच्चों को राजा बनाने के लिए. प्रशांत किशोर ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि अगले वर्ष 2025 के छठ के बाद आपके बच्चों, पति और आपके भाई को अपना घर-परिवार छोड़कर दूसरे राज्य में मजदूरी करने नहीं जाना पड़ेगा. जन सुराज यह सुनिश्चित करेगा कि बिहार के युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार मिले. इसे भी पढ़ें - मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-crime-branch-starts-the-process-of-extradition-of-lawrences-brother-anmol-bishnoi-who-is-hiding-in-america/">मुंबई

क्राइम ब्रांच ने अमेरिका में छुपे लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही