Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जनता भाजपा को गो गो करके भगाएगीः मंत्री मिथिलेश

Garhwa: पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि भाजपा का मतलब सबसे बड़ा झूठा पार्टी है. भाजपा हमारे झारखंड की आदिवासियों की सरकार को जानबूझकर परेशान कर यहां के लोगों के साथ नाइंसाफी कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने 11 लाख राशन उपभोक्ताओं का राशन काट दिया. परंतु झारखंड की हेमंत सरकार ने 20 लाख लोगों को राशन देने का काम किया है. साथ ही नए सत्र में 5 लाख और नए लोगों को राशन देने का प्रावधान किया गया है. मंत्री ठाकुर गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय रंका के मैदान में सोमवार को आयोजित झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे. मंत्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां योजना के तहत झारखंड के 18 वर्ष से 49 वर्ष आयु की बेटी, बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपये देने की शुरुआत की गई है. इसे रोकने के लिए भाजपा कोर्ट में केस कर गरीबों के विकास योजनाओं को बंद कराना चाहती है. उन्होंने कहा कि राज्य में पलायन की एक बहुत बड़ी समस्या है, जिसे रोकने के लिए झारखंड सरकार पहल कर रही है. झारखंड सरकार का कार्यकाल 2 वर्षों तक कोरोना काल में बीता. 3 वर्षों में हेमंत सरकार ने इतना कार्य किया है जिसको देखकर विरोधी पार्टी घबरा गए हैं. भाजपा गो गो योजना का लॉलीपॉप दिखलाकर झारखंड से अपने जाने का रास्ता साफ कर रही है. यहां की जनता भाजपा को गो गो करके भगाएगी. उन्होंने कहा कि यहां के पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने केवल जनता को लूटने का काम किया है. मंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी द्वारा मुझे गाली दे दे कर हमारी विकास योजनाओं को गिनाया जा रहा है. जबकि गिरिनाथ भईया दल -बदलू बन के रह गए. कभी राजद, कभी कांग्रेस, कभी बीजेपी और अब बिना पार्टी वाले होकर रह गये. 17 वर्ष तक विधायक रहे, रंका में कुछ नहीं किया. 20 वर्ष तक उनके पिताजी भी विधायक रहे और रंका के लोगों को ठगते रहे. मौके पर मुख्य रूप से बाल श्रम आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रंका गढ़ के दिलीप कुमार सिंह सहित एक हजार से अधिक लोगां ने भाजपा, एआईएमआईएम आदि दलों को छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का उद्घाटन मंत्री श्री ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर मंत्री का पारंपरिक नृत्य, गीत, बड़ा माला एवं बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया. मौके पर मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, जिला पार्षद उत्तरी संपूर्णानंद तिवारी, राहुल कुमार तिवारी, पप्पू यादव, शंभू प्रसाद गुप्ता, अहमद अली अंसारी, विवेक कुमार सिंह, रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - किरेन">https://lagatar.in/kiren-rijiju-advised-rahul-gandhi-to-improve-congress-objected/">किरेन

रिजिजू ने राहुल गांधी को सुधर जाने  की नसीहत दी, कांग्रेस ने ऐतराज जताया…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही