Search

 
 
 

पत्रिका का प्रकाशन स्वागत योग्य है : ढोरी जीएम

 
Bermo: सीसीएल ढोरी में लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस अवसर पर जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने कुंवर दर्पण मासिक पत्रिका का लोकार्पण किया. जीएम ने कहा कि सोशल मीडिया के जमाने में लोगों का पत्र और पत्रिकाओं से संपर्क टूट गया है. ऐसे समय में कुंवर पत्रिका का प्रकाशन स्वागत योग्य है. उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जानने समझने के लिए पत्र पत्रिकाओं की भूमिका अग्रणी रही है. इसके साथ ही समसामयिक घटनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की खोज परख रिपोर्ट यह पत्रिका जन मानस के बीच लाने की कोशिश करेगी. इसे भी पढ़ें-  फारुख">https://lagatar.in/farooq-abdullah-also-refused-to-contest-the-presidential-election-know-what-he-said/">फारुख

अब्‍दुल्‍ला का भी राष्‍ट्रपति चुनाव लड़ने से इंकार, जानिये क्‍या कहा
कुंवर वाहिनी के प्रदेश संयोजक लाखन सिंह और सह संयोजक मुना सिंह ने बताया कि यह मासिक पत्रिका समाज में दर्पण का काम करेगी. इस अवसर पर युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश और एसबी सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. कुंवर दर्पण मासिक पत्रिका के लोकार्पण होने पर बेरमो कोयलांचल भोजपुरी समाज व वीर कुंवर सिंह के आदर्शों पर चलने वाले ने खुशी जाहिर की. कार्यक्रम में भोजपुरी समाज के जिला अध्यक्ष एबीएल श्रीवास्तव, महासचिव रविन्द्र सिंह, उमेश सिंह, सतेन्द्र ओझा, गुपतेशवर सिंह यादव और जितेन्द्र त्रिपाठी शामिल थे. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-mothers-100th-birthday-pm-gave-a-shawl-pakhare-feet-as-a-gift/">पीएम

मोदी की मां का 100वां जन्मदिन : PM ने गिफ्ट में दी शॉल, पखारे पैर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही