Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के यूसेट में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस एवं इंजीनियरिंग दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया. बतौर मुख्य अतिथि भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी राहुल मीणा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य सेवा और समर्पण है, जो अपने स्वयंसेवकों के माध्यम से समाज और देश की सेवा करता है. उन्होंने अभियंता समूह को देश के विकास का मेरुदंड बताया. डॉक्टर खेमलाल महतो ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया, जिन्होंने बहुमूल्य समय निकालकर स्वयंसेवकों के बीच अपने अनुभवों को साझा किया.
इसे भी पढ़ें– ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED
ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
कार्यक्रम को प्रोफेसर नवीन कुमार राणा, डॉक्टर जॉनी रूफीना तिर्की और डॉ विनोद रंजन ने संबोधित करते हुए स्वयंसेवकों की हौसला आफजाई की. कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डॉ एक के साहा ने की. मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई. डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया. डॉ अर्चना रीना धान के निर्देशन में सभी प्रतियोगिताओं को संपन्न किया गया. मौके पर प्रोफेसर रंजीत, प्रोफेसर सुबीर, प्रोफेसर नवल किशोर, समेत प्रीति, अनुराधा, अनुराग, अनिमेष पारस, साक्षी, तुषार और निकिता समेत कई लोगों की सहभागिता रही.
इसे भी पढ़ें– पर्यावरण">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-the-conference-of-environment-ministers-urban-naxals-kept-the-sardar-sarovar-dam-on-the-narmada-river-for-years/">पर्यावरण
मंत्रियों के सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, शहरी नक्सलियों ने नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध को वर्षों तक रोके रखा [wpse_comments_template]
मंत्रियों के सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, शहरी नक्सलियों ने नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध को वर्षों तक रोके रखा [wpse_comments_template]
Leave a Comment