Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कमेटी का उद्देश्य युवा वर्ग को नशे की लत से मुक्ति दिलाना : DC रामगढ़

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन कमेटी (एनकॉर्ड) की बैठक हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने सबसे पूर्व जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन कमेटी के द्वारा किए जाने वाले कार्यों व इसके उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी  दी. डीसी ने कहा कि इस कमेटी का उद्देश्य युवा वर्ग को नशे की लत से निजात दिलाना और मादक पदार्थों की सप्लाई को रोकना है. अधिक धन कमाने के लालच में युवा मादक पदार्थों की सप्लाई करने व सेवन करना शुरू कर देते हैं. इससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है. कमेटी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इस तरह के कार्यों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके. डीसी ने कहा कि कमेटी के माध्यम से नशे व मादक पदार्थों की सप्लाई में किसी भी रूप में संलिप्त व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जाएगी और योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा. बैठक में डीसी और एसपी ने समिति के अन्य सदस्यों जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सिविल सर्जन और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को नशे के दुष्प्रभाव व इस तरह के कार्यों से जुड़ने पर होने वाली कठोर कार्रवाई के प्रति विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें– Swiggy:">https://lagatar.in/swiggy-request-of-the-customer-that-do-not-send-muslim-delivery-boy-tmc-mp-mahua-moitra-said-a-police-case-should-be-registered/">Swiggy:

TMC सांसद महुआ मोइत्रा मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय न भेजें…वाले ग्राहक के अनुरोध पर बरसी, कहा, पुलिस में केस दर्ज हो
वहीं डीसी ने सभी अधिकारियों को इस तरह की कोई भी सूचना मिलने पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी सामान्य शाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, तंबाकू नियंत्रण पदाधिकारी और सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-dedicated-ins-vikrant-to-the-service-of-the-nation-said-india-is-witnessing-the-sunrise-of-a-new-future/">पीएम

मोदी ने आईएनएस विक्रांत को देश सेवा में समर्पित किया, कहा, भारत नये भविष्य के सूर्योदय का साक्षी बन रहा है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही