Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शहीदों की शौर्य गाथा को हृदय में बसाकर इंकलाब जगाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : सुदेश महतो

  • लोटा किता में शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति ने की श्रद्धांजलि सभा
Silli/ Ranchi : शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति द्वारा लोटा किता में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि हम हृदय से झारखंड के क्रांतिकारी वीर शहीदों का वंदन करते हैं और इसे बड़े फलक पर ले जाने के लिए भी तैयार हैं. हम शहादत के सम्मान का रिश्ता हृदय से निभाना जानते हैं. यही वजह है कि पहली दफा आजसू पार्टी ने पूरे राज्य में रघुनाथ महतो के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है.

इस पवित्र धरती पर लहू टपका है

उन्होंने कहा कि वीर शहीद किसी जाति, समाज के लिए नहीं होता. वह सबके लिए लड़ता है. लोटा में रघुनाथ महतो का लहू टपका है. हमारा फर्ज बनता है कि इस लहू का मर्म और रंग कभी फीका नहीं पड़ने दें. शहीद रघुनाथ महतो और उनके साथियों ने इस जगह पर अपना बलिदान दिया है. यह पवित्र जगह युगों तक हमारे अरमानों में रची - बसी रहेगी. लोटा किता का यह अखाड़ा अगले साल शहीदों के सम्मान में और विस्तार से सजेगा. रघुनाथ महतो के अलावा डोमन भूमिज, कुलटू माझी, सहदेव महतो, गणेश महतो त्रिभुवन महतो समेत सभी साथियों की वेदी खड़े किए जाएंगे. इनके अलावा झारखंड के हर हिस्से से शहीद होने वाले सपूतों के परिवारों को भी हम खोज कर निकालेंगे. उनका सम्मान करेंगे.

लूट की सरकार ने आम आवाम में विश्वास खो दिया

श्रद्धांजलि सभा में सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस राज्य की राजनीति को सत्तारूढ़ दलों ने हल्का करके रख दिया है. लूट की सरकार ने आम आवाम में विश्वास खो दिया है. हर गंभीर मामलों में सरकार के लोग ओछापन दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के बुद्धिजीवियों , महिलाओं और खासकर युवाओं को यहां के हालात समझने होंगे. युवाओं को सोचना होगा कि राज्य को किस ओर ढकेला जा रहा है. उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि किसी क्षेत्र अथवा राष्ट्र का गौरव तभी जाग्रत रहता है, जब वो अपने स्वाभिमान और बलिदान की परंपराओं को अगली पीढ़ी को भी बताता है, सिखाता है. वीरों की गर्वीली कहानियों से पल-पल जुड़ा रहता है. फिर झारखंड के पास तो गर्व करने के लिए अनेक शौर्यगाथाएं हैं. चेतनामय विरासत है.

शहीद के वंशज को किया गया सम्मानित 

सरायकेला नीमड़ी प्रखंड स्थित घोटिया डे गांव से रघुनाथ महतो के कई वंशज भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे. उन्हें इस सभा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया था. सुदेश महतो, हरेलाल महतो और अन्य अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर तथा फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया.

बाइक रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम

लोटा किता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए सिल्ली, मुरी, रामपुर, पतराहातू, सोनाहातू, बारेदा, बुढाम, तमाड़, इचागढ़ से लोगों ने बाइक रैली निकाली. नारे लगाते हुए समारोह स्थल पहुंचे. यहां सभी लोगों ने बलिवेदी पर फूल- माला चढ़ाया. इसके बाद शहीद के सम्मान में लोक कलाकारों ने छऊ, पाइका, झूमर नृत्य और गीत का प्रदर्शन किया.

विशिष्ट अतिथियों ने भी संबोधित किया

शहादत दिवस के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को आजसू पार्टी के गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, उमाकांत रजक, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, उपाध्यक्ष वीणा चौधरी के अलावा देवशरण भगत, हरेलाल महतो, तिवारी महतो, डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, डॉ शशि भूषण महतो, डॉ राजाराम महतो, डॉ वृंदावन महतो, गुंजल इकीर मुंडा, मंजू सिंह मुंडा, राजेंद्र शाही मुंडा, मानकी सिंह मुंडा, परमेश्वरी सांडिल, सुकरा सिंह मुंडा, रामदुर्लभ सिंह मुंडा ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने रघुनाथ महतो की शहादत पर चर्चा के साथ झारखंड के क्रांतिवीरों की शौर्य गाथा को सामाजिक, राजनीतिक और ऐतिहासिक पटल पर उचित और पर्याप्त स्थान दिलाने के लिए आगे बढ़ने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें – सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-and-chief-justice-sanjay-mishra-discussed-the-basic-structures-of-the-newly-constructed-high-court/">सीएम

हेमंत और चीफ जस्टिस संजय मिश्रा ने की नवनिर्मित हाइकोर्ट की आधारभूत संरचनाओं पर चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही