Search

 
 
 

विधायक श्वेता सिंह के दूसरे सरकारी आवास का भी किराया बाकी

विधायक श्वेता सिंह को बोकारो स्टील सिटी में आवंटित  दूसरे सरकारी आवास का किराया भी बकाया है. यह जानकारी उनके द्वारा शपथ पत्र में कथित रूप से दी गई गलत सूचना के खिलाफ की गयी शिकायत की जांच के दौरान सामने आयी है.
 

Ranchi/Bokaro :   विधायक श्वेता सिंह को बोकारो स्टील सिटी में आवंटित दूसरे सरकारी आवास का किराया भी बाकी है. यह जानकारी उनके द्वारा शपथ पत्र में कथित रूप से दी गई गलत सूचना के खिलाफ की गयी शिकायत की जांच के दौरान सामने आयी है. 

 

श्वेता सिंह के पारिवारिक सदस्यों के नाम पर बोकारो स्टील सिटी में कुल चार आवास आवंटित हैं. श्वेता सिंह ने विधानसभा चुनाव के नामांकन पत्र में अपना पता बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-3 का क्वाटर नंबर-873 लिखा है. यह बोकारो स्टील सिटी का क्वाटर है.  जांच में पाया गया कि इस क्वाटर का भी किराया बकाया है. 

 

शपथ पत्र में गलत जानकारी देने के मामले में जारी जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि उन्होंने बोकारो स्टील सिटी में एचएससीएल पुल से वर्ष 2013 में आवंटित क्वाटर के बकाये का भी उल्लेख शपथ पत्र में नहीं किया था. उन्होंने नामाकंन पत्र में जिसे अपना पता बताया है, वह बोकारो स्टील सिटी का क्वाटर है. 

 

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता बिरंची नारायण ने राज्य निर्वाची पदाधिकारी से श्वेता सिंह द्वारा शपथ पत्र में गलत जानकारी देने की शिकायत की थी. इसमें श्वेता सिंह के पास दो पैन और चार वोटर आइडी कार्ड होने का आरोप लगाया गया था. इन शिकायतों की जांच जारी है.

 

शिकायत में यह बात भी उल्लेखनीय है कि श्वेता सिंह के पारिवारिक सदस्यों के नाम पर बोकारो स्टील सिटी में कुल चार क्वाटर आवंटित हैं. स्वर्गीय समरेश सिंह की पत्नी भारती सिंह के नाम क्वाटर नंबर 569, एक बहु परिंदा सिंह के नाम क्वाटर नंबर 567 और दूसरी बहु श्वेता सिंह के नाम पर क्वाटर नंबर 562 आवंटित हैं. चौथे क्वाटर (क्वाटर नंबर-873) का उल्लेख श्वेता सिंह ने अपने नामांकन पत्र में पता के तौर पर किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही