Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल के पेईंग वार्ड का बढ़ेगा किराया, कर्मियों के मानदेय में भी होगी वृद्धि समेत सिमडेगा की कई खबरें

Simdega : गुरुवार को डीसी आर. राॅनीटा की अध्यक्षता में सदर अस्पताल प्रबंधक समिति की समीक्षा बैठक की गई. बैठक में सिविल सर्जन सिमडेगा ने सदर अस्पताल सिमडेगा में आवश्यक क्रियान्वयन के लिए तैयार प्रस्ताव को समिति के समक्ष रखा. बैठक में अस्पताल की प्रबंधकीय व्यवस्था को बेहतर बनाने सहित कई मुद्दों पर आवश्यक चर्चा की गयी. अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर सुविधा मुहैया कराने, डीजल के मूल्य में वृद्धि के कारण संचालित एंबुलेंस के किराया दर में वृद्धि, संचालित पेईंग वार्ड की दरों में वृद्धि एवं दैनिक मानदेय पर कार्यरत कर्मी के मानदेय की वृद्धि के प्रस्ताव पर चर्चा की गई. डीसी ने 06 संचालित पेईंग वार्ड की दर वृद्धि और मरीजों को दी जाने वाली आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. डीसी ने 6 पेईंग वार्ड में से 03 रूम को एसी एवं 03 रूम को नन एसी रूम में बदलाव करने के साथ ही दर वृद्धि करने का निर्देश दिया. दैनिक मानदेय पर कार्यरत कर्मी को श्रम विभाग के निर्धारित दर पर भुगतान करने का निर्देश दिया. उन्होंने हॉस्पिटल मैनेजमेंट के लिए हर साल प्राप्त होने वाले आवंटन राशि को अस्पताल एवं मरीजों की बेहतर सुविधा के लिए स्ट्रक्चर, कुर्सी, वील चेयर, एलइडी डिस्पले बोर्ड, एवं अन्य जरूरत की चीजों पर खर्च करने का निर्देश दिया. डीसी ने कायाकल्प के निर्देशिका के अनुरूप कुल राशि का 25% अस्पताल में पदस्थापित कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों पर खर्च करने और 75% राशि अस्पताल के सुदृढ़ीकरण एवं अन्य व्यवस्था में सुधार पर खर्च करने की दिशा में कार्य योजना तैयार करने को सिविल सर्जन से कहा. डीसी ने सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार को सदर अस्पताल का भ्रमण कर अस्पताल की सुदृढ़ीकरण के लिए क्या-क्या जरूरी है. इसकी सूची तैयार कर समिति की अगली बैठक में उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, विधायक प्रतिनिधि कोलेबिरा मो. समी आलम, विधायक प्रतिनिधि सिमडेगा संतोष कुमार सिंह एवं हॉस्पिटल के कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : 44">https://lagatar.in/44-crore-lodh-rural-water-supply-scheme-incomplete-even-after-5-years/">44

करोड़ की लोध ग्रामीण जलापूर्ति योजना 5 साल बाद भी अधूरी, कई गांवों के लोग चुआंडी पर आश्रित

लचरागढ़ आजीविका महिला संकुल संगठन में वार्षिक आमसभा

[caption id="attachment_621603" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/27rc_m_245_27042023_1.jpg"

alt="लचरागढ़ आजीविका महिला संकुल संगठन में वार्षिक आमसभा" width="1280" height="577" /> लचरागढ़ आजीविका महिला संकुल संगठन में वार्षिक आमसभा[/caption] सिमडेगा के लचड़ागढ़ आजीविका महिला संकुल संगठन में गुरुवार को वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. आमसभा में पहुंचे अतिथियों का स्वागत जेएसएलपीएस की दीदीयों ने परछावान, स्वागत गीत गाकर और पुष्प गुच्छा देकर किया. मौके पर मुखिया जिरेन मड़की ने महिलाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की. फूलों झानो आशीर्वाद योजना के तहत नशाबंदी के बारे में दीदियों जानकारी देते हुए कहा कि यह एक सामाजिक अभिशाप है. इसे हम महिलाएं ही कम और ख़त्म कर सकती हैं. नशा से हमारे समाज में बुरा असर पड़ रहा है. नशामुक्ति अभियान में मैं आपसबों का हर संभव सहयोग करूंगी. लचड़ागढ आजीविका माहिला संकुल संगठन की अध्यक्ष ने सत्र 2022-23 में संकुल संगठन के अंतर्गत मिले लक्ष्य और उपलब्धियों की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : BREAKING-">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-dearness-allowance-of-state-employees-increased-approval-on-26-proposals/">BREAKING-

झारखंड कैबिनेट : राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा, 26 प्रस्तावों पर मुहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही