Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संस्कृति के संरक्षण के साथ लोक कलाकारों को आगे लाने का माध्यम है गणतंत्र मेला: दीपिका पांडे सिंह

Godda: गोड्डा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित चतुर्थ राजकीय गणतंत्र मेला महोत्सव 2026 का भव्य एवं विधिवत उद्घाटन राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह द्वारा किया गया.
Advertisement
Advertisement
  • गोड्डा में राजकीय गणतंत्र मेला महोत्सव 2026 का भव्य आगाज.

Godda: गोड्डा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित चतुर्थ राजकीय गणतंत्र मेला महोत्सव 2026 का भव्य एवं विधिवत उद्घाटन राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह द्वारा किया गया. 

संस्कृति और एकता का उत्सव

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह दो दिवसीय महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और सामुदायिक एकता का प्रतीक है.ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

Uploaded Image

कलाकारों के साथ ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह.

देशभर के कलाकारों की भागीदारी

29 और 30 मार्च 2026 को आयोजित इस महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रसिद्ध गायक, कलाकार, कवि और नर्तक अपनी प्रस्तुतियां देंगे. सांस्कृतिक रंगों, संगीत और मनोरंजन का यह संगम दर्शकों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है.

पहले दिन से ही दर्शकों की भीड़

महोत्सव के पहले दिन ही रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकनृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया. आने वाले कार्यक्रमों को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

मंत्री ने कहा कि यह आयोजन कला और संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों, युवाओं और कारीगरों को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर भाग लेकर इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं.

जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही