Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अररिया: बैंक खुलते ही घुसे लुटेरे, 37 लाख रुपए लूटकर फरार

Advertisement
Advertisement
Araria: टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बैंक लूट की घटना हुई. लुटेरों ने एसपी आवास से लगभग ढाई सौ मीटर दूर एडीबी चौक पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया को निशाना बनाया. छह हथियारबंद लुटेरे ग्राहक बनकर बैंक में घुस गये. बंदूक की नोक पर ब्रांच मैनेजर को बंधक बनाकर 37 लाख रुपए लूटकर फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9.40 बजे बैंक खुलने के साथ ही हथियार के साथ छह बदमाश बैंक में ग्राहक बन कर घुसे. तब सफाईकर्मी अपने काम में लगे थे. लुटेरों ने ब्रांच मैनेजर अखिलेश कुमार और कैशियर सितेश रंजन को बंधक बना लिया. तिजोरी खुलवाकर 37 लाख रुपए और 15 लाख का सोना लूट लिया. इस दौरान बदमाशों ने गार्ड से बंदूक छीन लिया. उससे जिंदा कारतूस निकाल लिया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गयी. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-lalu-fielded-misa-and-fayaz-ahmed-for-the-rajya-sabha-elections/">बिहार

: लालू ने राज्यसभा चुनाव के लिए मीसा और फैयाज अहमद को प्रत्याशी बनाया   
पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने लगभग 10 से 12 मिनट में लूट की घटना को अंजाम दिया. इस बीच उन्होंने सीसीटीवी की डीवीआर निकाल ली. एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की. उन्होंने कहा कि लूट की सूचना मिलने के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया गया है. लुटेरों का बच कर जाना मुश्किल है. लुटेरों की गिरफ्तारी की लिए सघन छापेमारी की जा रही है. बता दें कि पिछले महीने भी सीवान में ग्रामीण बैंक से लुटेरे करीब 26 लाख रुपए लूटकर फरार हो गये थे. इसे भी पढ़ें-  बिहार">https://lagatar.in/bihar-suddenly-the-stage-broke-as-soon-as-the-deputy-cm-came-jdu-leaders-leg-was-broken/">बिहार

:  डिप्टी सीएम के आते ही अचानक मंच टूटा, जदयू नेता का पैर टूटा   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही