Search

 
 
 

अमेरिका में झारखंड की पहचान बनाने में प्रवासियों की भूमिका सराहनीय : सुदेश महतो

 
Ranchi :  अमेरिका के न्यू जर्सी में बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका (बिजाना) के स्वर्ण जयंती समारोह में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने शिरकत की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि अमेरिका में भारतीय संस्कृति को बनाए रखने में प्रवासी बिहारी-झारखंडी समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण है.   प्रवासियों की भूमिका : सुदेश महतो ने कहा कि अमेरिका में झारखंड के लोगों ने अपनी अलग पहचान बनाई है, जो गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में प्रवासियों की भूमिका अहम है.दोनों देशों के बीच व्यापार रिकॉर्ड 191 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जिससे अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है.   बिजाना की भूमिका : बिजाना के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि संगठन की स्थापना 1975 में हुई थी और यह बिहार और  झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने, युवा नेतृत्व व शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. बिजाना ने विश्व के साथ भारत के संबंधों एवं छवि को सुधारने की दिशा में भी एक सफल मंच साबित हुआ है.   कैलाश खैर ने अपने सुरों से समां बांधा : समारोह में गायक पद्मश्री कैलाश खैर ने अपने सुरों से समां बांधा। इसके अलावा विश्व बैंक के ग्लोबल निदेशक सरोज झा, सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार, आज तक की वरीय संपादक श्वेता सिंह, भोजपुरी फिल्म स्टार अक्षरा सिंह जैसी हस्तियों ने समारोह को यादगार बनाया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही