Garhwa : गढ़वा के रंका में आयोजित तीन दिवसीय एकल अभियान का मंगलवार को समापन हो गया. शिविर का विधिवत शुभारंभ हनुमान जी की आरती गायन कर वनवासी कल्याण केंद्र के अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख अशर्फी चौधरी, सूर्य देव प्रजापति, अवध यादव, राजीव कुमार यादव एवं रामनाथ राम ने संयुक्त रूप से किया. रंका के स्थानीय राज्यकीयकृत उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित एकल विद्यालय के आचार्यों का जिला स्तरीय वर्ग शिविर को प्राथमिक शिक्षा प्रमुख अशर्फी चौधरी ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बचाने में एकल विद्यालय की भूमिका सर्वोपरि हो गई है. एकल विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ बच्चों को नैतिक मूल्यों की जानकारी भी देता है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए एकल विद्यालय के आचार्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है. इनके राष्ट्र भावना को हम नमन करते हुए आग्रह करते हैं, कि देश को आगे बढ़ाने में वे आगे आकर समाज को सशक्त करें और समाज के प्रत्येक टोले से हनुमान वीर को निकालें, ताकि सनातनी दुश्मनों को सबक सिखाया जा सके. उन्होंने कहा कि एकल विद्यालय के आचार्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर संस्कार और सभ्यता की जो बीज बो रहे हैं, वह आने वाले दिन में फल के रूप में भारत को प्राप्त होगा और भारतवर्ष सशक्त बनेगा. इस अवसर पर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष सुल्तानी सिंह, वनवासी कल्याण केंद्र के अध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख अशर्फी चौधरी, भाग शिक्षा प्राथमिक प्रमुख सूर्य देव प्रजापति, ग्राम स्वराज योजना प्रमुख अवध यादव, अंचल अभियान प्रमुख राजीव कुमार यादव, ग्राम स्वराज योजना प्रमुख रामनाथ राम, जितेंद्र कुमार यादव तथा ग्राम उत्थान समिति के प्रखंड प्रमुख संजय गुप्ता ने भी अपने-अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें : गुमला:">https://lagatar.in/gumla-bomb-explodes-in-hand-schoolboy-badly-scorched/">गुमला:
हाथ में फटा बम, स्कूली बच्चा बुरी तरह झुलसा [wpse_comments_template]
हाथ में फटा बम, स्कूली बच्चा बुरी तरह झुलसा [wpse_comments_template]
Leave a Comment