Search

 
 
 

25 फरवरी से बदल जायेगा शेयर बाजार में ट्रेडिंग का नियम, लागू होगा T+1 सिस्टम, निवेशकों को होगा फायदा

 
LagatarDesk :   अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. क्योंकि शेयरों की खरीद-बिक्री का नया नियम लागू होने वाला है. 25 फरवरी 2022 से T+1 (ट्रेड+1 दिन) लागू होगा. यानी 25 फरवरी के बाद शेयर बाजार में खरीद-बिक्री का निपटान करने के लिए इस  फॉर्मूले पर काम किया जायेगा.

पहले 1जनवरी 2022 को होने वाला था नियम लागू

मालूम हो कि सेबी ने सितंबर में T+1 (ट्रेड+1 दिन) नियम में बदलाव करने का ऐलान किया था. यह नियम पहले 1 जनवरी 2022 से लागू होना था. लेकिन मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने इसकी समयसीमा बढ़ा दी है. यह सेटलमेंट साइकिल अब 25 फरवरी 2022 से लागू होगी.

निवेशकों और  ट्रेडर्स को  मिलेगी राहत

T+1 सेटलमेंट सिस्टम लागू होने से निवेशकों और  ट्रेडर्स को काफी राहत मिलेगी. इसका कारण यह है कि अगर आज किसी ने शेयरों की खरीद की तो इसके दूसरे दिन यानी एक दिन बाद ही उसके डीमैट खाते में शेयर पहुंच जायेंगे. इसी तरह अगर आज कोई शेयर बेचता है तो कल तक उसके खाते में पैसे पहुंच जायेंगे.

बाजार में शेयरों की खरीद-बिक्री में होगा इजाफा

T+1 नियम लागू करने का मकसद बाजार में खरीद-फरोख्त बढ़ाना है. लोगों को जल्दी पैसा मिलेगा तो वे नये शेयरों में निवेश कर पायेंगे. इससे तेज निपटान होगा. इसके अलावा एक्सचेंजों की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी.  आपको बता दें कि भारत में फिलहाल सभी इक्विटी/स्टॉक सेटलमेंट T+2 के आधार पर होता है. जब आप शेयर बेचते हैं, तो वो शेयर तुरंत ब्लॉक हो जाता है. यह राशि आपको ट्रेडिंग के दो दिन बाद मिलती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही