Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: नियम को ताक पर रख बालू माफिया कर रहे बालू का भंडारण

Medininagarउपायुक्त शशि रंजन ने सभी थाना व अंचल स्तर पर अवैध बालू उठाव का पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्देश दिया था. लेकिन बालू बंदी के बावजूद भी अवैध तरीके से बालू का खनन व भंडारण बेधड़क जारी है. प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए स्थानीय बालू माफिया अपनी मनमर्जी से बालू की बेखौफ निकासी में दिन-रात लगे हुए हैं. ताजा मामला चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अवसाने पंचायत का है. जहां टोला मड़ही में प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी ने उत्क्रमिक प्राथमिक विद्यालय के पास बालू माफियाओं के द्वारा दर्जनों ट्रैक्टर से जमा बालू का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि मालूम हो कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा नदी से बालू खनन व भंडारण के लिए पाबंदी लगा दी गयी है. कहा कि प्रखंड मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर अवसाने पंचायत से सटे कोयल नदी गुजरी है. जहां से बालू व्यवसाय करने वाले बालू माफियाओं ने अवैध तरीके से बालू का भंडारण कर रखा है. एनजीटी लागू होने के बावजूद भी बालू माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से बालू का उठाव कर रहे हैं. अवसाने पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए बालू का भंडारण कराया गया है. जहां एक तरफ़ डीसी ने जिला अवैध खनन टास्क फोर्स की बैठक में कहा है कि किसी भी सूरत में कहीं भी बालू का अवैध उठाव, परिवहन या भंडारण नहीं हो, इसके लिए अपेक्षित कार्रवाई करें. जानकारी के अनुसार प्रखंड व जिले में पेयजल संकट की स्थिति को देखते हुए डीसी ने रेत के भंडारण व खनन पर सख़्त निर्देश दिया है, ताकि कोई भी रेत का अवैध रुप से खनन न कर सके. लेकिन इस प्रतिबंध के बाद भी प्रखंड क्षेत्र में रेत के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण का कार्य बेखौफ रुप से चल रहा है. इसे भी पढ़ें - ए">https://lagatar.in/uproar-in-lok-sabha-over-a-rajas-statement-that-nda-leaders-are-bad-elements-demand-for-apology/">ए

राजा के NDA नेता Bad Elements हैं वाले बयान पर लोस में बवाल, माफी की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही