Search

योजनाओं को लाभुकों के घर तक पहुंचाना है

निरसा : झारखंड सरकार द्वारा “आपके अधिकार-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में जोर-शोर से प्रशासन के माध्यम से चलाया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य समाज के वैसे व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है, जो उनको नहीं मिल पा रहा है. लोगों के बीच हर तरह की सरकारी योजनाओं को पहुंचाना है, जैसे दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, जमीन संबंधित कोई भी काम, श्रम संबंधी कोई भी काम, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कार्य इत्यादि. इसी कड़ी में 22 नवंबर की दोपहर निरसा प्रखंड अंतर्गत भागाबांध पंचायत में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर धनबाद एडीएम सप्लाई सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहें. स्टॉल बनाकर मौके पर पहुंचे लाभुकों के बीच उनकी समस्याओं का समाधान अभिलंब किया गया. एडीएम सप्लाई ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को लाभुकों के घर तक पहुंचाना है. जिसे प्रशासन बड़ी मुस्तैदी से कर रही है. यह भी पढ़ें : धीरे">https://lagatar.in/the-pace-of-corona-infection-in-the-country-is-slowly-decreasing-the-number-of-people-recovering-also-increased/">धीरे

धीरे कम हो रही देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार, स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//