Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आयुष्मान भारत का दायरा बढ़ेगा, कई और अस्पतालों का होगा इंपैनलमेंट: हेमंत सोरेन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर दोहराया है कि झारखंड के लोगों को बेहतर चिकित्सीय और स्वास्थ्य सुविधा देने को लेकर उनकी सरकार प्रतिबद्ध है. सीएम ने कहा है कि यह काम सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है. इसमें निजी अस्पतालों द्वारा दी जा रही सुविधाएं एवं सेवाएं काफी मायने रखती हैं. मुख्यमंत्री रविवार को बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल के नए ट्रॉमा एंड क्रिटिकल केयर यूनिट के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे. सीएम ने इस दौरान आयुष्मान भारत योजना को लेकर बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि योजना का दायरा सरकार बढाएगी, ताकि लोगों को इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके. इसके लिए सरकार और कई अस्पतालों का योजना के तहत इंपिलिमेंट करेगी. इस अवसर पर मंत्री रामेश्वर उरांव, अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ नीतीश प्रिया, चिकित्सक और कर्मी मौजूद थे.

सीएम ने उपलब्ध चिकित्सकीय उपकरणों और सुविधाओं की ली जानकारी

उन्होंने कहा कि यह अस्पताल रांची के सबसे पुराने निजी अस्पतालों में से एक है. यहां स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होने से मरीजों को फायदा होगा. इस मौके पर उन्होंने अस्पताल के ट्रॉमा एंड क्रिटिकल केयर यूनिट में उपलब्ध चिकित्सीय उपकरणों और सुविधाओं को देखा और पूरी जानकारी ली.

आयुष्मान भारत का ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले, इसके लिए कई और निजी अस्पतालों को इंपैनलमेंट किया जाएग. इससे मरीजों को अपने ही राज्य में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकारी के साथ साथ निजी अस्पतालों में भी बेहतर सेवाएं दी. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-free-eye-check-up-cum-spectacles-distribution-camp-organized-by-voluntary-organization-sesa/">पलामू

: स्वयंसेवी संगठन सेसा द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच सह चश्मा वितरण शिविर लगाया गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही