Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा घटा, 24 घंटे में 20 नये मरीज मिले, 120 मरीज हुए स्वस्थ

Ranchi :  झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ पर ब्रेक लगा है. बीते 24 घंटे में राज्य में केवल 20 नये मरीज मिले हैं. वहीं राहत की बात यह है कि इस दौरान 120 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 78 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं.  यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 185 है. वहीं राजधानी रांची में सक्रिय मरीजों की संख्या 77 है. (पढ़ें, मोदी">https://lagatar.in/pm-modi-told-the-public-congress-wants-to-make-karnataka-the-number-1-atm-of-delhis-royal-family/">मोदी

ने जनसभा में कहा, कांग्रेस कर्नाटक को दिल्ली के शाही परिवार का नंबर 1 एटीएम बनाना चाहती है, बजरंग बली के जयकारे लगवाये)

इन जिलों में हैं इतने सक्रिय मरीज

बोकारो में 3, देवघर में 11, धनबाद में 6, पूर्वी सिंहभूम में 185, गिरिडीह में 16, गोड्डा में 3, गुमला में 4, हजारीबाग में 4, खूंटी में 1, कोडरमा में 2, लातेहार में 7, लोहरदगा में 10, पलामू में 7, रामगढ़ में 3, रांची में 77, सरायकेला में 18 और पश्चिमी सिंहभूम में कोरोना के 4  सक्रिय मरीज हैं. इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य">https://lagatar.in/health-minister-banna-gupta-sent-defamation-notice-to-mla-saryu-rai/">स्वास्थ्य

मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक सरयू राय को भेजा मानहानि का नोटिस

28 दिन बाद देश में एक दिन में 4000 से कम नये केस

भारत में कुछ दिनों पहले कोरोना का खौफ देखने को मिल रहा था. हालांकि अब धीरे-धीरे कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है. 28 दिन बाद देश में एक दिन में 4000 से कम नये केस सामने आये हैं. 24 घंटे में कोरोना के 3,720 नये मामले सामने आये हैं.  इस दौरान 7698 मरीज स्वस्थ हुए हैं. वहीं कोरोना से 20 लोगों की जान गयी है. देश में एक्टिव केस 40177 हो है गया है. केरला में सबसे ज्यादा 9014 संक्रमित मरीज है. इसके बाद ओडिशा में 4369, महाराष्ट्र में 3351, हरियाणा में 2925, दिल्ली में 2388 और राजस्थान में 2373 संक्रमित मरीज हैं. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/eds-witness-gave-a-statement-in-the-court-illegal-mining-has-taken-place-in-sahibganj-evidence-has-also-been-found/">ED

के गवाह ने कोर्ट में दिया बयान, साहिबगंज में अवैध खनन हुआ है, इसके साक्ष्य भी मिले हैं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही