Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में झुलसाने लगी है चिलचिलाती धूप, और बढ़ेगा पारा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड में अप्रैल माह के मध्य में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. चिलचिलाती धूप लोगों की झुलसा रहा है. गर्म हवा के चलते लू लगने का खतरा बढ़ गया है. इसके साथ ही राजधानी समेत पूरे राज्य में भूमिगत जलस्तर नीचे जा रहा है. खपत बढ़ने के साथ ही बिजली की कटौती बढ़ती जा रही है. ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में इजाफा हो रहा है. सुबह और शाम की अपेक्षा दोपहर के समय सड़क में चलने वाले वाहनों में कमी देखी जा रही है. झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू से लोगों के रोजमर्रे के कामों में परेशानी बढ़ रही है. झारखंड के कई जिलो में पारा 40 के पार पहुंच गया है. बढ़ती गर्मी की मार से राजधानी भी नहीं बचा है. रांची में भी पारा 40 के पास पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.7 डीग्री दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/ruckus-stone-pelting-sabotage-many-injured-in-hanuman-jayanti-procession-in-delhis-jahangirpuri/">दिल्ली

के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा में हंगामा, पथराव, तोड़फोड़, कई घायल

किन जिलों में है कितना तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को देवघर में 41, धनबाद में 41 , दुमका में 40 ,गिरिडीह में 41 ,गोड्डा में 40 , जामताड़ा में 41, पाकुड़ में 40 ,साहिबगंज में 40, कोडरमा में 40, चतरा में 43, गढ़वा में 43, लोहरदगा में 40, पलामू में 44 ,बोकारो में 41, रामगढ़ में 41, हजारीबाग में 40, रांची में 40 , खूंटी में 40 और गुमला में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

अगले पांच दिनों तक कोई राहत नहीं

मौसम विभाग द्वारा शनिवार को जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई कमी नहीं आने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों में झारखंड के सभी जिलों में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ाने की संभावना जताई गई है. इसे भी पढ़ें -  रांची">https://lagatar.in/ward-councilor-shabana-khans-husband-shot-dead-in-ranchis-hindpiri/">रांची

के हिंदपीढ़ी में वार्ड पार्षद शबाना खान के पति की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही