फरवरी में ही मनता है वेलेंटाइन वीक यानी मदन महोत्सव
Rajan Bobby Ranchi : प्यार का मौसम दस्तक देने वाला है. युवा ह्रदय नव वर्ष के शुरुआत की खट्टी-मिठ्ठी उत्सवी यादों को सहेजे, अब बसंत ऋतु के बहारों में खोने को बेकरार हैं. फरवरी माह के शुरुआती सप्ताह बीतने के साथ प्रकृति जहां अपने पूरे यौवन से परिपूर्ण होगी, वहीं प्यार की बयार भी बहेगी. इजहारे मोहब्बत तो की ही जाएगी साथ ही कई युगल जोड़े विवाह बंधन में बंध अपने रिश्तों को नया आयाम भी देंगे. वसंत ऋतु को तो शास्त्रों में भी प्यार का मौसम कहा गया है. प्राचीन काल में किसी के प्रति अपने प्यार का इजहार करने के लिए यह ऋतु अनुकूल मानी जाती थी. नगरों में राजकीय देख-रेख में मस्ति और प्रपोज करने के लिए बाकायदा मदन महोत्सव मनाया जाता था. आधुनिकता और पाश्चात्य संस्कृति के हावी होने से भले अब मोहब्बत के महोत्सव का चलन कम हो गया हो, लेकिन स्वरूप ज्यों की त्यों है. वर्तमान समय में विश्व भर में लोग वेलेंटाइन डे के रूप में इजहारे मोहब्बत का त्यौहार खूब मनाते हैं. अपने शहर में भी इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गयी है. ग्रीटिंग्स, टेडी सहित प्यार प्रदर्शित करते नये-नवेले गिफ्ट आइटम से बाजार गुलजार है.दस्तक देने आ रहा मौसम प्यार का, वसंत में प्यार पनपने के क्या हैं वैज्ञानिक आधार, जानिये
Last Updated: Jan 28, 2024 12:00 AM (IST)