Lagatar desk : हर किसी का सपना होता है कि उसकी त्वचा मुलायम, साफ और नैचुरली ग्लोइंग दिखे. लेकिन असली और लंबे समय तक टिकने वाली खूबसूरती सिर्फ महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से नहीं आती. आपकी स्किन की सेहत इस बात पर निर्भर करती है कि आप क्या खाते हैं, कितना पानी पीते हैं और आपकी लाइफस्टाइल कैसी है.आइए जानते हैं किन फूड्स को डाइट में शामिल करने से त्वचा अंदर से हेल्दी और बाहर से चमकदार बनती है.
विटामिन C
विटामिन सी न केवल आपकी त्वचा को सूरज की किरणों और फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभावों से बचाता है, बल्कि दाग-धब्बों को हल्का करने, सूजन को शांत करने, त्वचा की रंगत में सुधार करने और यहां तक कि कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में भी सहायक है.
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां (जैसे पालक, केल, मेथी) त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. ये विटामिन A, C, E, K और आयरन से भरपूर होती हैं, जो त्वचा को डिटॉक्स, हाइड्रेट और चमकदार बनाती हैं. ये एंटी-एजिंग (बढ़ती उम्र कम करना), कील-मुंहासे कम करने, और कोलेजन बढ़ाकर त्वचा को कोमल व स्वस्थ बनाए रखती हैं.
पपीता
पपीता खाना त्वचा के लिए वरदान है, क्योंकि इसमें मौजूद पैपेन एंजाइम, विटामिन A, C और E त्वचा को गहराई से पोषित करते हैं. यह डार्क स्पॉट्स को कम कर, मुंहासे मिटाने, स्किन को हाइड्रेट रखने और समय से पहले बुढ़ापे (Fine lines/Wrinkles) को रोकने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से नेचुरल चमक बनी रहती है
खीरा और टमाटर
खीरा 95% पानी से भरपूर होता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखता है. और टमाटर में लाइकोपीन से भरपूर,जो सन डैमेज से बचाता है.
गाजर
गाजर में बीटा-कैरोटीन से भरपूर जो झुर्रियां कम करता है और स्किन को रेडियंट बनाता है
नारियल पानी
नारियल पानी से चेहरा धोने से रूखी और बेजान त्वचा में नई जान आ जाती है. कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर नारियल पानी लगाएं और फिर धो लें. नारियल पानी में मौजूद नमी और विटामिन सी आपकी त्वचा को निखार सकते हैं. नारियल पानी सिर्फ एक ताजगी देने वाला ही नहीं है , ब्लकि स्किन के लिए भी लाभकारी है.
ग्रीन टी और एलोवेरा
ग्रीन टी और एलोवेरा का संयोजन (Combination) त्वचा की देखभाल के लिए एक बेहतरीन उपाय है. ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स (कैटेचिन) जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो मुक्त कणों से लड़कर एंटी-एजिंग (झुर्रियों और बारीक रेखाओं को कम करना) में मदद करते हैं. वहीं, एलोवेरा में विटामिन सी और ई होते हैं, जो सनबर्न, त्वचा की सूजन और जलन को शांत करते हैं.
चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस (Beetroot Juice) पोषक तत्वों से भरपूर एक शक्तिशाली सुपरफूड है जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने, और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. यह नाइट्रेट्स और एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ाकर रक्त प्रवाह में सुधार करता है, थकान कम करता है और स्किन को चमकदार बनाता है.
लाइफस्टाइल टिप्स (सबसे जरूरी)
दिनभर 8 -10 गिलास पानी पिएं
7 -8 घंटे की नींद लें
योग और ध्यान करें
धूप में सनस्क्रीन लगाएंजंक और ज्यादा तला-भुना खाना कम करें
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment