Search

 
 
 

मीटर का ब्योरा खोलेगा राज, रडार पर आ सकते हैं कई सफेदपोश

 
बिजली वितरण निगम ने ईडी को सीलबंद लिफाफे में भेजा जवाब ईडी ने पूछा था - किसके नाम है बड़गाईं की जमीन पर लगा मीटर Ranchi: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम ने ईडी के नोटिस का जवाब दे दिया है. सीलबंद लिफाफे में वितरण निगम ने ईडी को पूरा ब्योरा सौंप दिया है. ईडी ने वितरण निगम को नेटिस कर पूछा था कि बड़गांई की एक जमीन जिसमें दो मीटर लगे हुए हैं, वो मीटर किसके नाम से एलॉट हैं. वितरण निगम के अफसरों ने अब इस पर चुप्पी साध ली है. सूत्रों के अनुसार वह मीटर काफी हाईप्रोफाइल व्यक्ति के संबंधी के नाम से है. वितरण निगम द्वारा भेजे गए ब्योरा से भी कई राज खुल सकता है. जानकारी के अनुसार वितरण निगम द्वारा सौंपे गए ब्योरे में जमीन से जुड़े दस्तावोजों की फोटोकॉपी भी सौंपी गई है. बताते चलें कि जब भी कोई बिजली का नया कनेक्शन दिया जाता है, तो घर के जमीन के पेपर की फोटो कॉपी, होल्डिंग नंबर भी नया कनेक्शन के आवेदन के साथ संलग्न करना होता है.

अब तक ईडी के पास आ चुकी हैं 350 से अधिक शिकायतें

झारखंड में ईडी के एक्शन के बाद लगातार आईएएस, आईपीएस और राजनेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं. इस महीने तक ईडी के ग्रीवांस सेल में 350 से अधिक शिकायतें आयी हैं, लेकिन जिन मामलों में शिकायतें प्रिडिकेटिव अफेंस के दायरे में आती हैं, उन मामलों में ईडी अलग से इंफोर्समेंट कंप्लेन इन्क्वायरी रिपोर्ट दर्ज कर सकती है. ईडी जोनल ऑफिस में तीन दर्जन से अधिक केस में अनुसंधान व ट्रायल चल रहे हैं.

अब तक 236 करोड़ की अचल संपत्ति हो चुकी है जब्त

जमीन घोटाले में ईडी अब तक 236 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है. पूर्व में ईडी ने करोड़ों रुपये मूल्य की दो भूमि को अस्थाई रूप से कुर्क किया था, जिसका बाजार मूल्य 74.39 करोड़ रुपये था. इन संपत्तियों में सेना के उपयोग वाली बरियातू मौजा की 4.55 एकड़ जमीन, जिसका बाजार मूल्य 41.51 करोड़ रुपये था व बाजरा मौजा की 7.16 एकड़ जमीन, जिसका बाजार मूल्य 32.87 करोड़ रुपये था. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही