Ranchi : खनन पट्टा लीज मामले में चुनाव आयोग ने अपना फैसला राजभवन को भेज दिया है. जिससे बाद से ही झारखंड का राजनीती सियासी तेज हो गयी है. बता दें कि थोड़ी ही देर में राज्यपाल राजभवन पहुंचेगे. जिसके बाद एक प्रेंस कॉफ्रेंस की जायेगी. संभावना जतायी जा रही है कि इस प्रेंस कॉफ्रेंस में चुनाव आयोग के पत्र में दिया गया फैसला बताया जायेगा. खबरों के बीच राजभवन की हलचल तेज हो गई हैं. राजभवन परिसर के बाहर मुख्य द्वार के समीप सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है. अब सबकी निगाहें राज भवन पर टिकी हुई है. अफसरों का राजभवन पहुंचने का सिलसिला जारी है . राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी भी राजभवन पहुंचे.
राजभवन की बढ़ाई गई सुरक्षा, अफसरों के पहुंचने का सिलसिला जारी
Last Updated: Aug 25, 2022 12:00 AM (IST)