Search

 
 
 

सरायकेला में अग्निपथ को लेकर आहूत बंद बेअसर

 
Seraikela: अग्निपथ योजना को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा सोमवार को बुलाए गए भारत बंद का असर सरायकेला में नहीं दिखा. आम दिनों की भांति ही सामान्य रूप से सरायकेला मुख्य बाजार की दुकानें खुली रहीं. सड़कों पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी रहा. इसे लेकर सीआरपीएफ के जवानों और जिला पुलिस बल के साथ सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार के नेतृत्व में सरायकेला नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया. लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई. इसे भी पढ़ें: सिंगर">https://lagatar.in/singer-sidhu-musewala-was-shot-with-3-shooters-arrested-told-how-the-bullet-was-shot/">सिंगर

सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से भूनने वाले 3 शूटर अरेस्‍ट, बताया कैसे मारी थी गोली

पूरे दिन क्षेत्र में शांति बनी रही

थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने कहा कि पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश के निर्देश पर सरायकेला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. इस दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग या विरोध प्रदर्शन करते हुए पाए जाने पर वैसे लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा. उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह या किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की. हालांकि पूरे दिन क्षेत्र में शांति बनी रही. आम दिनों की तरह चली सरायकेला की बाजार व्यवस्था एवं जीवन शैली के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. इसे भी पढ़ें: सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-two-vans-collide-near-crpf-camp-in-dugni-omnis-driver-killed/">सरायकेला:

दुगनी में सीआरपीएफ कैंप के समीप दो वैन में टक्‍कर, ओमनी के चालक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही