Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका बस पड़ाव का सन्नाटा दिला रहा लॉकडाउन की याद

Advertisement
Advertisement
Dumka:  दुमका (Dumka) जिले के निजी बस पड़ाव को देखने से इन दिनों लॉकडाउन की याद ताजा हो जाती है. दरअसल पंचायत चुनाव के लिए यात्री वाहनों को जब्त कर लिया गया है. शादियों का सीजन भी चल रहा है. इस कारण बस पड़ाव इन दिनों वीरान  हो गया है. इधर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. दुमका से अब भी अधिकतर शहरों तक यात्रा के लिए सड़क मार्ग ही बड़ा विकल्प है. वाहनों के जब्त हो जाने से बस स्टैंड में सन्नाटा है. ऑटो एवं निजी वाहनों के जरिये ही अधिकतर लोगों को यात्रा करनी पड़ रही है. प्रथम चरण के तहत 14 मई को पंचायत चुनाव होना है, इसके लिए प्रशासन की ओर से बसों एवं अन्य यात्री वाहनों को जब्त किया जा रहा है. इसके अलावा शादियों का सीजन होने के कारण रूट बसें बारातियों को ढोने में लगी हैं. कुछ बसों का परिचालन हो भी रहा है तो यात्रियों की भीड़ अधिक होने से भारी परेशानी हो रही है. यात्री वाहनों की कमी के कारण प्राइवेट वाहन व ऑटो वालों ने मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है. बता दें कि दुमका से प्रतिदिन 300 से अधिक बसों की ट्रिप चलती है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-hardcore-naxalite-jitlal-marandi-arrested/">गिरिडीह:

हार्डकोर नक्सली जीतलाल मरांडी गिरफ्तार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही