Search

झुमरीतिलैया में मंदिरों और घरों में श्री कृष्ण का छठी महोत्सव मनाया गया

Koderma: झुमरीतिलैया में विभिन्न मंदिरों एवं घरों में श्री कृष्ण का छठी महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया. इसे लेकर विभिन्न मंदिरों एवं घरों में आकर्षक साज-सज्जा की गई. श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठे दिन झुमरीतिलैया के शास्त्रीनगर स्थित ब्रज निवास में श्री कृष्ण छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर भगवान का भव्य दरबार सजाया गया अलौकिक सिंगार के साथ भगवान का झूला लगाया गया. छठी महोत्सव के अवसर पर कान्हा जी को माखन मिश्री एवं कई तरह के पकवानों का भोग लगाया गया. मौके पर भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर भजन श्रद्धालु भक्तगण गायक राकेश राजपूत ने भक्तिमय भजन गाऐ. इसे भी पढ़ें- खरसावां:">https://lagatar.in/kharsawan-car-hits-bike-near-amda-polytechnic-bend-injures-two/">खरसावां:

आमदा पॉलिटेक्निक मोड़ के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

कान्हा को पालने में झुलाया

भक्तों ने नन्हे कान्हा को पालने में झुलाया. इस दौरान श्री कृष्ण कन्हैया के जयकारे से पूरा परिसर गुंजायमान होता रहा. इस अवसर पर आचार्य रामानुज पांडे ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं छठी के महत्व को बताते हुए कहा कि देवकी के आठवें गर्भ से कंस के कारागार में भगवान श्री कृष्ण का जन्म भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ. तब से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है. इसे भी पढ़ें- सोमवार">https://lagatar.in/ajsu-workers-of-eight-districts-will-reach-ranchi-from-monday-will-send-memorandum-in-the-name-of-cm/">सोमवार

से आठ जिलों के आजसू कार्यकर्ता पहुंचेंगे रांची, सीएम के नाम भेजेंगे मेमोरेंडम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//