Ranchi : हजारीबाग के डीआईजी आवास में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना बुधवार की सुबह हुई है. जहां डीआईजी आवास पर ड्यूटी में तैनात जवान विकास कुमार ने खुद के सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. गोली लगने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई, हालांकि उसको आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. विकास कुमार मूल रूप से हजारीबाग जिले के टाटी झरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था.
हजारीबाग के डीआईजी आवास में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, शादी कटने से था परेशान
Last Updated: May 01, 2024 12:00 AM (IST)