Search

 
 
 

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ी, 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दस्तक दे दी

11 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राजस्थान के कुछ भागों में आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है. पिछले 24 घंटों में  पश्चिम बंगाल, सिक्किम,  असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर 12-20 सेमी तक वर्षा दर्ज की गयी है.
 

NewDelhi : देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दस्तक दे चुका है. मानसून अगले  2-3 दिनों में मुंबई, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा के कुछ हिस्सों में पहुंच जाने की संभावना है.

 

 

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. जानकारी दी गयी है कि 11 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राजस्थान के कुछ भागों में आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है. पिछले 24 घंटों में  पश्चिम बंगाल, सिक्किम,  असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर 12-20 सेमी तक वर्षा दर्ज की गयी है.  

 


मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, और कराईकल, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा सहित तेलंगाना में कुछ स्थानों पर 7-11 सेमी तक बारिश हुई है.  दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वी भारत सहित बिहार के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है.

 


आंध्र प्रदेश और असम समेत पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों तक पहुंच गया है. अगले तीन दिनों के दौरान  उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों और छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल  नजर आ रही हैं.  

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही