Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद-गया रेलखंड में ट्रेनों की रफ्तार होगी तेज, तैयारी जोरों पर

Dhanbad : धनबाद-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर अब जल्द ही 130 की बजाय 160 की स्पीड से ट्रेनें चलेंगी. कई महीनों से 160 की स्पीड में ट्रेनों के परिचालन को लेकर कामकाज शुरू हो चुका है. पुरानी रेल लाइन को बदल कर नये ट्रैक लगाने का काम शुरू किया गया है. नयी रेल लाइन लगाने का काम खत्म होने के बाद महत्वपूर्ण ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी. धनबाद-गया रेलखंड पर लगातार मेगा ब्लॉक लेकर कामकाज में तेजी लाई जा रही है. रेलवे ट्रैक को नया करने का काम भी अंतिम चरण में है. पुराने पुलों के गार्डर को बदला जा रहा है. सारे सिग्नल सिस्टम को आधुनिक बना दिया गया है. स्वचालित सिग्नल प्रणाली को बढ़ावा दिया गया है. पैनल बदलकर रूट रिले इंटर लॉकिंग सिस्टम से लैस किया गया है. गौरतलब है कि 160 की गति से ट्रेन चलाने के लिए एलएचबी रैक की जरूरत होगी. पुराने परंपरागत आइसीएफ कोचों की रैक को अधिकतम 110 किमी गति से ही चलाने की अनुमति दी गयी है. धनबाद से लेकर झाझा व पंडित दीनदयाल स्टेशन तक के ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है. इसके बाद एलएचबी कोच युक्त ट्रेनें 160 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चल सकेंगी. हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि डीडीयू से झाझा व डीडीयू से धनबाद के रेलवे ट्रैक पर पहले चरण में 130 की गति से ट्रेनों का परिचालन किया गया है. अब 160 की तैयारी चल रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही