Search

 
 
 

आधी रात रांची की सड़कों पर उतरे SSP, विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी राकेश रंजन ने देर रात खुद सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाला. वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ बाइक से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
 

Ranchi :  राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी राकेश रंजन ने देर रात खुद सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाला. वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ बाइक से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

 

एसएसपी के साथ इस निरीक्षण में सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर और लालपुर थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था.

 

अधिकारियों ने शहर के महत्वपूर्ण और संवेदनशील इलाकों का दौरा किया, जिसमें बिरसा चौक, हरमू बाईपास और अरगोड़ा चौक जैसे अहम क्षेत्र शामिल थे.

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी राकेश रंजन ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद किया. उन्होंने पुलिस जवानों से पूरी तत्परता के साथ ड्यूटी करने और शहर में शांति व सुरक्षा बनाए रखने का निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही