Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश कांग्रेस ने नेशनल मेनिफेस्टो कमेटी के कोऑर्डिनेटर को सौंपा घोषणा पत्र का प्रारूप

  • सभी बिंदुओं पर विचार कर पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस जारी करेगी घोषणा पत्र
Ranchi :  प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी द्वारा तैयार पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र का प्रारूप (ड्रॉफ्ट) नेशनल मेनिफेस्टो कमेटी के कोऑर्डिनेटर अमिताभ दुबे को सौंपा गया. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन के दौरान प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष बंधु तिर्की सहित अन्य सदस्यों ने अमिताभ दुबे को प्रारूप दिया. मौके पर अमिताभ दुबे ने बताया कि बहुत सारी पार्टियां एजेंसी द्वारा तैयार मेनिफेस्टो जारी करती है. मगर कांग्रेस में ऐसा नहीं है. कांग्रेस जमीनी स्तर पर उतरकर जनता से बात करके उनके सुझावों को समाहित कर घोषणा पत्र तैयार करती है. कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र पूरी तरह रियलिटी पर आधारित होगा. पार्टी कोई भी खोखला दावा नहीं करेगी. वही वादा करेगी, जो कांग्रेस सरकार गठन के बाद कर सकती है या अपनी सरकार में उसे करवा सकती है. इस ड्राफ्ट को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य राष्ट्रीय नेताओं के समक्ष रखा जायेगा. सभी बिंदुओं पर विचार करने और केंद्रीय नेताओं के सुझाव को इस घोषणा पत्र में समाहित करने के बाद इसे जारी किया जायेगा.

2019 के घोषणा पत्र का 95% काम, हमारी सरकार ने पूरा किया : बंधु तिर्की

इस मौके पर प्रदेश मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र झारखंड के जल जंगल जमीन, भाषा संस्कृति, किसान, ग्रामीण बेरोजगारों और महिलाओं को केंद्र बिंदु में रखकर तैयार किया गया है. इसके साथ ही इस प्रदेश में रहने वाले दूसरे प्रदेश के लोगों के हितों की अनदेखी न हो इसका भी समावेश किया गया है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछले चुनावी घोषणा पत्र का 95% वादा हमारी सरकार ने पूरा कर दिया है. आगे जो भी घोषणा पत्र जारी होगा, उसका हर छह माह में सोशल ऑडिट कराया जायेगा. इस मौके पर ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य विधायक प्रदीप यादव, नेहा शिल्पी तिर्की, उमाशंकर अकेला, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अशोक चौधरी, लाल किशन नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता छोटू सहित कई उपस्थित रहे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही